खरगोन में चलती वैन में लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज से आशंका – Khargone News

खरगोन में चलती वैन में लगी आग:  ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज से आशंका – Khargone News




खरगोन के बिस्टान में बन्हेर रोड पर एक चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई। यह घटना शाम करीब 6 बजे हुई। वैन में आग लगने के बाद ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बन्हेर की ओर से आ रही वैन से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत चलती वैन से छलांग लगा दी। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने घबराकर अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। सूचना मिलते ही बिस्टान पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने और आग पर काबू पाने से पहले ही मारुति वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज की आशंका है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है। ड्राइवर आसपास के गांव के बाजार में सामान बेचकर लौट रहा था।



Source link