पार्क की दीवार तोड़ने पर विवाद, महिलाओं से बदतमीजी: विदिशा में दो पक्ष आमने-सामने, SDM-CSP मौके पर पहुंचे, समझौता – Vidisha News

पार्क की दीवार तोड़ने पर विवाद, महिलाओं से बदतमीजी:  विदिशा में दो पक्ष आमने-सामने, SDM-CSP मौके पर पहुंचे, समझौता – Vidisha News




विदिशा के अरिहंत विहार जैन मंदिर से लगे पार्क की बाउंड्री वॉल तोड़े जाने को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। दीवार तोड़े जाने का विरोध करने पहुंची जैन समाज की महिलाओं ने कुछ लोगों पर बदतमीजी करने और हाथ उठाने का प्रयास करने के आरोप लगाए। विवाद बढ़ने पर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंचे। अरिहंत विहार जैन मंदिर के अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ने बताया कि मंदिर से लगे पार्क का मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट ने पार्क क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निर्माण या बदलाव पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद शुक्रवार को कुछ लोग पार्क की बाउंड्री वॉल तोड़कर नया रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे थे। महिलाओं ने रोकने की कोशिश की, विवाद बढ़ा
ओमप्रकाश जैन के अनुसार, जब जैन समाज की महिलाएं दीवार तोड़ने से रोकने पहुंचीं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि पार्क के पास रहने वाला एक व्यक्ति रेलिंग काट रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और हाथ उठाने की कोशिश की। महिलाओं का आरोप: गाली-गलौज और हाथ उठाने का प्रयास
बुजुर्ग महिला उषा जैन ने बताया कि जब उन्होंने रेलिंग काटने से रोका, तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और उनकी बेटी पर हाथ उठाने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जैन समाज के लोग एकत्र हुए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली थाना पहुंचे। महिलाओं ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। प्रशासन मौके पर पहुंचा, स्थिति शांत कराई
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम क्षितिज शर्मा और सीएसपी अतुल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और पूर्व में हुए न्यायालयीन निर्णय के अनुसार ही व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन का स्पष्ट निर्देश
एसडीएम क्षितिज शर्मा ने कहा कि पार्क में आने-जाने के लिए मंदिर परिसर से रास्ता पहले से उपलब्ध है और उसी व्यवस्था का पालन किया जाएगा। किसी को आने-जाने से नहीं रोका जाएगा, लेकिन असामाजिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। देर शाम तक कोतवाली थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांत है।



Source link