उज्जैन में मनाते शिव नवरात्रि, इन 9 दिनों महाकाल के दर्शन से हर कष्ट से मुक्ति

उज्जैन में मनाते शिव नवरात्रि, इन 9 दिनों महाकाल के दर्शन से हर कष्ट से मुक्ति


Last Updated:

Shiv Navratri Ujjain: पूरे देश में सिर्फ उज्जैन में ही शिव नवरात्रि मनाई जाती है. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से शिव नवरात्रि का पर्व शुरू होता है. इस साल 6 फरवरी से यह शुरू होगा.

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर पर्व सबसे पहले मनाया जाता है. पूरे भारत वर्ष में चार बार नवरात्रि आती लेकिन महाकाल की नगरी में नवरात्रि के साथ शिव नवरात्रि मनाने का महत्व है. वैसे तो दरबार में रोजाना अलग-अलग आरती में बाबा महाकाल अलग-अलग रूपों में दर्शन देते हैं लेकिन शिव नवरात्रि पर बाबा का विशेष श्रृंगार होता है. हजारों की संख्या में भक्त बाबा के इस अद्भुत श्रृंगार के दर्शन करने दूर-दूर से आते हैं. मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने लोकल 18 को बताया कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि (इस साल 6 फरवरी) से शिव नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाएगा. हर दिन बाबा महाकाल अपने अलग-अलग स्वरूप में दर्शन देंगे. दूसरे दिन भस्म आरती के दौरान पंचाभिषेक होगा, जैसा कि हर रोज होता है. इसके बाद कोटेश्वर महादेव, भगवान वीरभद्र और रामेश्वर भगवान का पूजन शासकीय पुजारी घनश्याम द्वारा किया जाएगा. जिसके बाद 11 ब्राह्मण देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.

उन्होंने बताया कि दोपहर के बाद भगवान महाकाल को नए पीत वस्त्र धारण कराए जाएंगे. उन्हें आभूषण पहनाए जाएंगे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने देश-विदेश से पहुंचेंगे.

अवंतिका में पांच बार क्यों मनाई जाती है नवरात्रि?
उन्होंने आगे बताया कि अवंतिका नगरी (उज्जैन) में माता हरसिद्धि का भी मंदिर है, जो 51 शक्तिपीठों में से एक है, इसलिए यहां की मान्यता और बढ़ जाती है क्योंकि अवंतिका में शिव के साथ शक्ति विराजमान हैं, इसलिए भी यहां का महत्व बढ़ जाता है. यहां नवरात्रि का पर्व भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इसी के साथ-साथ यहां शिव नवरात्रि मनाई जाती है. यहां महाकाल मंदिर में शिवरात्रि तो मनाते ही हैं लेकिन यहां 9 दिन नवरात्रि मनाने की परंपरा है, जिसे हम शिव नवरात्रि कहते हैं, जो पूरे देश में केवल उज्जैन में ही मनाई जाती है.

शिव नवरात्रि में दर्शन का विशेष महत्व
पुजारी ने कहा कि जो भी भक्त इन 9 दिनों में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं, पूजन के लिए आते हैं, साथ ही अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं, उन्हें शिवरात्रि के समान बाबा का आशीर्वाद मिलता है, इसलिए यहां धूमधाम से शिव नवरात्रि मनाई जाती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

उज्जैन में मनाते शिव नवरात्रि, इन 9 दिनों महाकाल के दर्शन से हर कष्ट से मुक्ति

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link