पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! T20 वर्ल्ड कप में जिस टीम को कमजोर समझ रहे, उसने बना दिए 226 रन, मचा हड़कंप

पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! T20 वर्ल्ड कप में जिस टीम को कमजोर समझ रहे, उसने बना दिए 226 रन, मचा हड़कंप


T20 World Cup 2026 Warm Matches: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सभी टीमें वॉर्म अप मैच के जरिए अपने-अपने हथियारों को मजबूत करने में जुटी है. बुधवार को बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 में खेले गए मुकाबले में नामिबिया ने ऐसा खेल दिखाया, जिसे देखकर पाकिस्तान में खलबली मच गई होगी. पाकिस्तान सरकार ने ये फैसला लिया है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी. पाक अगर इसी फैसले पर अटल रहा तो टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही उनका पत्ता कट सकता है.

अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ नहीं खेलता है तो इसे फॉरफिट माना जाएगा. आसान भाषा में समझें तो वॉकओवर के तहत टीम इंडिया के खाते में दो अंक जुड़ जाएंगे, वहीं नेट रन रेट में भी पाकिस्तान का भारी नुकसान होगा. पाकिस्तान ये दांव खेलने को तैयार है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस ग्रुप में बाकी टीमों को हराना उनके लिए बाएं हाथ का खेल है, लेकिन वो इस जाल में बुरी तरह फंस सकता है.

नामीबिया बनेगा पाकिस्तान के लिए खतरा?

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान को भारत, नामीबिया, अमेरिका और नीदरलैंड के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. 7 फरवरी को ओपनिंग मैच में उनका सामना नीदरलैंड से होगा. इसके बाद 10 फरवरी को सलमान आगा की टीम USA से भिड़ेगी, जिसने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था. 15 फरवरी को भारत से टक्कर है. मौजूदा स्थिति को देखें तो पाकिस्तान ये मैच खेलने से इनकार कर सकता है. ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में पाक का मुकाब ला नामीबिया से होगा, जो USA की तरह पाकिस्तान के लिए खतरा बन सकता है.

बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बना दिए. जान फ्रायलिंक ने 44 गेंदों पर 88 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनके साथी ओपनर लॉरेन स्टीनकम्प ने भी 24 गेंद पर 51 रन बनाए. नामीबिया की टीम ने बता दिया कि उन्हें हल्के में लेना खतरे से खाली नहीं है. ऊपर से पाकिस्तान पर एक मैच कम खेलने के कारण काफी दबाव रहेगा. दबाव में बिखरना पाक टीम की पुरानी आदत है.

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन का कट गया पत्ता, सूर्यकुमार यादव ने किया कन्फर्म, T20 वर्ल्ड कप में ‘AI’ मचाएंगे तबाही!

 



Source link