राजगढ़ जिले में पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार जिले के चार थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ किए गए हैं। आदेश के मुताबिक निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा, जो अब तक थाना प्रभारी भोजपुर थे, उन्हें थाना प्रभारी जीरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कार्यवाहक निरीक्षक कुलदीप सिंह मीणा, जो वर्तमान में रक्षित केंद्र राजगढ़ में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी छापीहेड़ा नियुक्त किया गया है। इसी तरह कार्यवाहक निरीक्षक रवि ठाकुर, जो अब तक थाना प्रभारी जीरापुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी खुजनेर बनाया गया है। जबकि कार्यवाहक निरीक्षक संगीता शर्मा, जो थाना प्रभारी छापीहेड़ा थीं, उन्हें थाना प्रभारी भोजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। नए थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बदलाव से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
Source link