ICC vs PCB: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलने की जिद्द पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बादी की तरफ ले जा सकता है. रविवार, 1 फरवरी को पाक सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए ये ऐलान किया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिला कोलंबो में होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी. उनका ये फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सड़क पर ला सकता है.
अगर आईसीसी 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का मैच खेलने से इनकार करने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर जुर्माना लगाने का फैसला करता है, तो पीसीबी को भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
ICC की सजा से सड़क पर आ जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी के वित्तीय चक्र 2024-27 में पाकिस्तान का हिस्सा लगभग 144 मिलियन डॉलर है, जिसमें पीसीबी को सालाना वितरित की जाने वाली 38 मिलियन डॉलर की उच्चतम भुगतान दर भी शामिल है. सूत्र के हवाले से पता चला है कि अगर आईसीसी भारत के साथ मैच न खेलने के लिए पाकिस्तान को दंडित करने का फैसला करता है, तो पीसीबी को आर्थिक रूप से भारी नुकसान हो सकता है क्योंकि मौजूदा वित्तीय चक्र में आईसीसी का हिस्सा लगभग 40 अरब पाकिस्तानी करोड़ रुपये है.
सूत्र ने बताया कि इन 40 अरब रुपये ने पीसीबी को आर्थि क रूप से मजबूत रहने में सक्षम बनाया है, लेकिन अगर इसमें गिरावट आती है, तो इसका मतलब पाकिस्तान क्रिकेट के लिए वित्तीय चुनौतियां होंगी. उन्होंने पुष्टि की कि पाकिस्तान को आईसीसी से 2024 टी20 विश्व कप और पिछले साल की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहले ही पर्याप्त हिस्सेदारी मिल चुकी है, जिसकी मेजबानी भी उसने की थी और टूर्नामेंट के लिए कुल 70 मिलियन डॉलर के बजट में से उसे अतिरिक्त 6 मिलियन डॉलर मिले थे.
अंदरूनी सूत्र ने बताया कि पीसीबी ने आयोजन पर काफी पैसा खर्च किया था और गेट मनी के मामले में, हॉस्पिटैलिटी बॉक्स की बिक्री से ज्यादा कमाई नहीं हुई. हालांकि, पाकिस्तान अपने घर पर केवल एक ही मैच खेल सका क्योंकि बीसीसीआई, पीसीबी और आईसीसी के बीच हुए समझौते के अनुसार भारत के खिलाफ उसका मुकाबला दुबई में एक तटस्थ स्थान पर आयोजित किया गया था.
उन्होंने कहा कि एक मोटे अनुमान के अनुसार, प्रसारक, जिन्होंने मौजूदा वित्तीय चक्र के लिए आईसीसी को 3 अरब डॉलर का भुगतान किया है, लाभ कमाने या लागत निकालने के लिए पाकिस्तान-भारत मैचों पर काफी हद तक निर्भर हैं, क्योंकि दोनों देशों के बीच प्रत्येक मैच से उन्हें लगभग 250,000 मिलियन डॉलर या उससे अधिक की कमाई होने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! T20 वर्ल्ड कप में जिस टीम को कमजोर समझ रहे, उसने बना दिए 226 रन, मचा हड़कंप