नागपुर ने जीती नवग्रह हॉकी ट्रॉफी: खरगोन को हराया, फाइनल में 3-2 से मात दी; गुजरात तीसरे स्थान पर – Khargone News

नागपुर ने जीती नवग्रह हॉकी ट्रॉफी:  खरगोन को हराया, फाइनल में 3-2 से मात दी; गुजरात तीसरे स्थान पर – Khargone News




नागपुर ने खरगोन में आयोजित अखिल भारतीय नवग्रह हॉकी स्पर्धा का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में नागपुर ने मेजबान खरगोन को पेनल्टी स्ट्रोक में 3-2 से हराया। देवी अहिल्या उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर खेला गया यह रोमांचक फाइनल मुकाबला निर्धारित समय तक बराबरी पर रहा। दोनों ही टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर पाईं, जिसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी स्ट्रोक से हुआ। इससे पहले, तीसरे स्थान के लिए गुजरात और अमरावती के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच भी 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पेनल्टी स्ट्रोक में गुजरात ने अमरावती को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, समाजसेवी नितिन मालवीय, राजेंद्र सोनी, अनिल रघुवंशी, पार्षद धीरेन्द्र चौहान, हाजी शाकिर, हॉकी संघ अध्यक्ष विपिन गौर और स्पर्धा अध्यक्ष मनोज रघुवंशी सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। चार दिवसीय इस अखिल भारतीय नवग्रह हॉकी स्पर्धा में हॉकी इंडिया फेडरेशन से मान्यता प्राप्त नेशनल रेफरी सुशील महाऋषि, ब्रजेश यादव, ब्रजेश कुशवाह, सुनील गुप्ता और राजेश बिहारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।



Source link