सावधान! भोपाल की सड़कों पर घूम रहा साइको किलर, ब्लेड से करता है हमला, अब तक 4 लड़कियों को बना चुका शिकार

सावधान! भोपाल की सड़कों पर घूम रहा साइको किलर, ब्लेड से करता है हमला, अब तक 4 लड़कियों को बना चुका शिकार


Last Updated:

Psycho Killer in Bhopal: भोपाल में एक बार फिर साइको किलर की दहशत फैल गई है. बाइक सवार अज्ञात युवक ने ब्लेड से अब तक चार लड़कियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. कई इलाकों में डर का माहौल है. 25 से ज्यादा पुलिस टीमें हजारों CCTV फुटेज खंगाल रही हैं, फिर भी आरोपी पकड़ से बाहर है.

भोपाल में साइको किलर लड़कियों को बना रहा निशाना (फाइल फोटो)

शिवकांत आचार्य/भोपाल. राजधानी में एक बार फिर ‘साइको किलर’ की दहशत फैल गई है. यह आरोपी ब्लेड से हमला कर अब तक चार लड़कियों को घायल कर चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है. पिछले चार दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर है. इसके चलते कई इलाकों में लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं. सोशल मीडिया पर लड़कियों को अकेले बाहर न निकलने की अपील की जा रही है.

राजधानी के कल्पना नगर, सोनागिरी, इंद्रपुरी, नरेला शंकरी, मिनाल रेजिडेंसी और भवानी धाम इलाकों में इन दिनों डर का माहौल है. लोगों ने बताया कि एक अज्ञात युवक, जिसे लोग अब ‘साइको किलर’ कह रहे हैं बाइक से आता है चेहरे पर न तो डर न ही किसी प्रकार का मास्क अचानक पीछे से ब्लेड से हमला करता है. लड़की को पास बुलाने का इशारा करता है और हंसते हुए मौके से आराम से फरार हो जाता है. अब तक चार लड़कियां इस हमले में घायल हो चुकी हैं. सभी घटनाएं रात के समय हुई हैं, जब लड़कियां अकेले घर से बाहर निकली थीं. घटनाओं के बाद से इलाके में पुलिस गश्त तो बढ़ी है, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

लोग बोले- बच्चियां दहशत में
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इन वारदातों के बाद से परिजन अपनी बेटियों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं. पहले कभी हमारे यहां ऐसा नहीं हुआ है. हमारी बच्चियां दहशत में हैं. आज हमारी बेटी के साथ ये घटना हुई है कल किसी की भी बेटी के साथ ये वारदात हो सकती है. पुलिस से हमारी अपील है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाए.

25 से ज्यादा टीमें कर रही तलाश
एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी का कहना है कि हमारी 25 से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं जिससे हजारों CCTV फुटेज की जांच जारी है. अपराधी किस्म के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. जल्द ही आरोपी हमारी गिरफ्त में होगा. फिलहाल प्रशासन की अपील है कि लड़कियां अकेले बाहर न निकलें और संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

भोपाल की सड़कों पर घूम रहा साइको किलर, ब्लेड से करता हमला, 4 को बना चुका शिकार



Source link