कृषि प्रबंधक की कॉन्ट्रैक्ट सर्विस समाप्त: बिना अनुमति प्रशिक्षण और ₹17 लाख भुगतान पर उमरिया कलेक्टर ने की कार्रवाई – Umaria News

कृषि प्रबंधक की कॉन्ट्रैक्ट सर्विस समाप्त:  बिना अनुमति प्रशिक्षण और ₹17 लाख भुगतान पर उमरिया कलेक्टर ने की कार्रवाई – Umaria News




उमरिया जिले में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कार्रवाई की है। उन्होंने मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत जिला प्रबंधक कृषि महेंद्र कुमार बारस्कर की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। यह कार्रवाई जांच प्रतिवेदन के बाद की गई, जिसमें सामने आया कि जिला प्रबंधक ने सक्षम अनुमति के बिना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए थे। इन कार्यक्रमों के लिए ₹17 लाख से अधिक की राशि का भुगतान भी कर दिया गया था। ऑडिट आपत्तियां लंबित, नियमों के विरुद्ध सामग्री खरीदी जांच में यह भी पाया गया कि पूर्व में निकाली गई राशि से संबंधित ऑडिट आपत्तियों का निराकरण नहीं किया गया था। इसके अलावा, महेंद्र बारस्कर कलेक्टर की ओर से अनुमोदित दरों के विपरीत सामग्री खरीदकर नियमों की अनदेखी कर रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विस्तृत जांच की गई। जांच में वित्तीय अनियमितताओं और राशि के अवैध आहरण की पुष्टि होने पर कलेक्टर ने यह सख्त कदम उठाया।



Source link