सतना पवित्र नगर चित्रकूट के कामता गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में महिला शिक्षकों से गाली-गलौज और अभद्रता करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना तब सामने आई जब बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में राजाभइया ठाकुर नामक युवक कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल के अंदर घुसकर शिक्षकों को धमकाते और अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहा है। महिला शिक्षकों ने परिसर में शराब पीने से रोका था
महिला शिक्षक द्वारा मना करने के बावजूद युवक शांत नहीं हुआ और उन्हें देख लेने की धमकी देने लगा। यह वायरल वीडियो एक दिन पुराना यानी बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर महिला शिक्षक ने शाम को लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है आरोपी स्कूल परिसर में अक्सर शराब पीने आता रहता था, उसे टोकने पर उसने महिला शिक्षकों से गाली गलौज की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
Source link