294 विकेट और 1171 रन… टीम इंडिया से अचानक गायब हुआ ‘स्विंग’ का ये सुल्तान, अब संन्यास लेने के आ गए दिन

294 विकेट और 1171 रन… टीम इंडिया से अचानक गायब हुआ ‘स्विंग’ का ये सुल्तान, अब संन्यास लेने के आ गए दिन


भारतीय क्रिकेट में अगर किसी गेंदबाज को धीमी गति के बावजूद शानदार लाइन-लेंथ और स्विंग के लिए याद किया जाता है, तो उस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार का नाम जरूर शामिल होगा. भुवनेश्वर कुमार के पास अन्य तेज गेंदबाजों जैसी रफ्तार भले ही न रही हो, लेकिन उन्होंने कभी इसकी परवाह नहीं की. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलते हुए भुवनेश्वर ने हमेशा लाइन-लेंथ और स्विंग को प्राथमिकता दी. वे इनस्विंग और आउटस्विंग दोनों ही करा सकते हैं और उनका इनस्विंगर बेहद घातक होता है. यही कारण था कि कप्तान एमएस धोनी उन्हें अक्सर नई गेंद से गेंदबाजी के लिए पहले बुलाते थे.

‘स्विंग’ का सुल्तान

भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से जितने असरदार रहे, उतने ही पुरानी गेंद से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने में माहिर भी. भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही भारत ने 2014 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड को हराकर यादगार जीत हासिल की थी. भले ही भारत उस टेस्ट सीरीज को 3-1 से हार गया था, लेकिन लॉर्ड्स में मिली यह जीत आज भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में बसी हुई है. यह मैच भुवनेश्वर के करियर के शुरुआती दिनों का सबसे यादगार प्रदर्शन बना. 5 फरवरी को भुवनेश्वर कुमार अपना जन्मदिन मना रहे हैं. आइए, भुवनेश्वर कुमार की उस शानदार गेंदबाजी और उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को नजदीक से जानते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


बल्लेबाजों के लिए था काल

17 जुलाई 2014 को लॉर्ड्स में खेले गए इस टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए. स्कोर कम होने के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी में कमाल दिखाया. भुवनेश्वर कुमार ने 31 ओवर में 10 मेडन के साथ 6 विकेट लेकर इंग्लैंड को 319 रनों पर रोक दिया. उनकी स्विंग से अंग्रेजी बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 342 रन बनाए. इंग्लैंड की दूसरी पारी 223 रन पर सिमट गई और भारत ने 95 रनों से यह ऐतिहासिक मैच जीत लिया. भुवनेश्वर कुमार के अंतरराष्ट्रीय करियर पर गौर करें, तो उन्होंने 21 टेस्ट मैच में 63 विकेट लिए. साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट डेब्यू किया.

संन्यास का ही ऑप्शन बचा

साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला. भुवनेश्वर कुमार ने वनडे करियर में भुवनेश्वर कुमार ने 121 मैच में 141 विकेट लिए, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/42 रहा. भुवी ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे खेला. टी20 इंटरनेशनल में भुवनेश्वर ने 87 मैच 90 विकेट लिए, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/4 रहा. टी20 में भुवनेश्वर ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया. आखिरी टी20 साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला. अब भुवनेश्वर कुमार के पास केवल संन्यास का ही ऑप्शन बचा है. भुवनेश्वर कुमार ने अपने इंटरनेशनल करियर में 294 विकेट लेने के अलावा 1171 रन भी बनाए हैं.



Source link