गुना की राधा कॉलोनी में रहने वाले एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती के प्रेमी के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। इस कारण प्रेमी भी शादी के लिए इंकार कर रहा था। आज जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। सात साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग जानकारी के अनुसार राधा कॉलोनी में रहने वाली रिया रघुवंशी (23) पुत्री बृजेश रघुवंशी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसका आकाश रघुवंशी नाम के युवक से पिछले सात सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की और लड़के ने 15 दिन पहले किसी मंदिर में शादी भी कर ली थी। युवती गुना में प्राइवेट कोचिंग में बच्चों को पढ़ाती थी। युवती गुना में ही किराए का कमरा लेकर रहती थी। बुधवार शाम उसने अपने घर के कमरे में फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो पड़ोस में रहने वाली युवतियों ने दरवाजा खटखटाया। गेट नहीं खुला, तो खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह अंदर फंदे पर लटकी हुई थी। उन्होंने पुलिस और परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। सुसाइड से पहले किया था मैसेज इसी बीच युवती की ओर से युवक को किया गया एक मैसेज भी सामने आया है। सोमवार को उसने यह मैसेज युवक को किया था। जिसमें लिखा था- गुड बाय, मेरी जान… तुम्हारी ये आखिरी टाइम की बातें बहुत पेनफुल थी। मैने सहन कर ली। ये सोचकर कि शायद यही था किस्मत में। यही दुख रहेगा कि लास्ट में भी तुमने ठीक से बात नहीं की।बहुत कुछ बोलना चाहती थी, पर ठीक है। जब सात साल में नहीं समझा पाई, तो सात मिनट में क्या समझाती। बस इतना है खुश रहना। अभी तुम्हे मेरी जरूरत नहीं है, कोई बात नहीं। जब अभी याद भी नहीं आऊंगी पर जब अकेले होगे तब क्या करोगे? खैर सुनो बिट्टू, मैंने तुम्हे माफ कर दिया पर इसका मतलब ये नहीं कि भगवान ने भी माफ कर दिया। खुश रहना मेरी जान। आई लव यू।
लड़के के घरवाले मना कर रहे थे शुरुआती तौर पर यह सामने आया है कि युवती ने प्रेमी के कारण फांसी लगाई है। आकाश रघुवंशी (बिट्टू) किसी बैंक में काम करता है। लड़की और लड़के ने 15 दिन पहले ही किसी मंदिर में शादी कर ली थी। बाद में लड़का और उसके घर वाले लड़की से शादी करने से मना कर रहे थे। इसी टेंशन में लड़की ने फंसी लगा ली।
Source link