भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाना वाला टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब महज 48 घंटे का समय शेष रह गया है. सभी टीमों ने लगभग-लगभग अपनी तैयारी पूरी कर ली है और वार्मअप मैच भी खत्म हो चुके हैं. इस बार का विश्व कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है. इसी बीच टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रवीचंद्रन अश्विन ने दुनिया की बेहद खतरनाक टीम को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया. अश्विन का बयान सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं. बता दें कि उनका मानना है कि टी20 की सबसे खतरनाक टीम और 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के पास अब वो क्षमता और स्किल नहीं बची है. उनका मानना है कि कैरेबियाई टीम अब महज डार्क हार्स बनकर रह गई है.अश्विन इसके पीछे की मुख्य वजह उनकी गेंदबाजी को मान रहे हैं.
कमजोर गेंदबाजी
अश्विन ने सबसे पहले कैरेबियाई टीम की गेंदबाजी पर हमला किया और बताया कि पहले उनके पास खतरनाक स्पिनर हुआ करते थे. अश्वीन ने बताया सुनील नारायण और सैमुल्स बद्री जैसे गेंदबाजी टीम के नीव थे. बद्री के पास सटीक लाइन और लेंथ था.तो वहीं सुनील नारायण दबाव बनाने के लिए माहिर थे. मौजूदा समय में वेस्टइंडीज में ये चीजें दूर-दूर तक नहीं दिखाई देती हैं. साथ ही अश्विन ने मैनेजमेंट से नाराजगी जाहिर करते हुए ये भी बताया कैसे सुनील नारायण और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों को टीम में नहीं रखना उनका सबसे बड़े फेलियर को जाहिर करता है.
‘सारे विभाग में करना होगा काम’
अश्विन ने बताया कैसे वेस्टइंडीज की टीम केवल पावर हिटिंग पर निर्भर करती है. स्पिनरों के खिलाफ वह स्वीप शॉट्स खेलने से घबराते हैं. अश्विन ये भी बताया कि टीम कैसे दवाब में पैनिक हो जाती है परिस्थितियों को संभाल नहीं पाती है. जो की बड़े इवेंट्स और टूर्नामेंट को जीतने में दिक्कत खड़ी कर सकता है. उन्होंने बताया कोई भी टूर्नामेंट केवल बल्लेबाजों के दम पर नहीं जीता जाता गेंदबाजी भी उसमें खास रोल अदा करती है और वेस्टइंडीज इस मामले में बेहद कमजोर नजर आती है.
2 बार जीता है खिताब
बहरहाल, आपको बता दें एक समय था जब टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज से दुनिया की अच्छी-अच्छी टीमें खौंफ खाती थी. वेस्टइंडीज के पास नंबर 1 से लेकर 9 नंबर तक बल्लेबाजी हुआ करती थी.दुनिया की बड़ी-बड़ी टीमें भी वेस्टइंडीज के सामने खौंफ खाती थी. इसका सबसे बड़ा उदाहरण साल 2016 के टी20 विश्व कप के फाइनल में कार्लोस ब्रेथवेट द्वारा खेली गई तूफानी पारी को भला कौन ही भूल पाएगा. वेस्टइंडीज ने 2 बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है.
T20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज
शाई होप (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड.
ये भी पढ़ें : ना कोहली, ना रोहित… T20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोरर कौन? देखें पूरी लिस्ट