Shyam Tailor News: उज्जैन में मध्य प्रदेश भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंच पर उड़ाए जा रहे बलून में अचानक विस्फोट हो गया. कार्यक्रम के दौरान मंच से बलून छोड़े जा रहे थे और नीचे श्याम टेलर का स्वागत किया जा रहा था. इसी बीच एक बलून फटने से जोरदार आवाज हुई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि इस हादसे में श्याम टेलर और मौजूद कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए.