आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग खिताब जीता

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग खिताब जीता


Last Updated:

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रखे गए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. आरसीबी ने दूसरी बार महिला प्रमियर लीग खिताब अपने नाम किया. आरसीबी की जीत में कप्तान स्मृति मंधाना और जॉजिया वॉल का अहम योगदान रहा जिन्होंने शानदार पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए. मंधाना ने 87 रन की पारी खेली जबकि जॉर्जिया वॉल ने 79 रनकी पारी खेली. आरसीबी ने दूसरी बार ट्रॉफी जीती है. इससे पहले आरसीबी ने 2024 में पहली बार ट्रॉफी जीती थी.

Zoom

स्मृति मंधाना ने फाइनल में धमाकेदार पारी खेलकर आरसीबी को दूसरी बार ट्रॉफी दिलाई.

नई दिल्ली.  स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग खिताब जीत लिया. दिल्ली की ओर से रखे गए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. दिल्ली को चौथी बार खिताब से वंचित होना पड़ा. दिल्ली के गेंदबाजों पर मंधाना और जॉर्जिवा वॉल ने हमला बोला और शुरू से लेकर अंत तक उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों को मौके नहीं दिए.  आरसीबी ने दूसरी बार डब्ल्यूपीएल खिताब जीता. इससे पहले उसने साल 2024 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कुल स्कोर में 9 रन ही जुड़े थे की विस्फोटक ओपनर ग्रेस हैरिक पवेलियन लौट गईं. इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने जॉर्जिया वॉल के साथ पारी को संभाला. दोनों बैटर्स ने धुआंधार बैटिंग कर टीम को यादगार जीत दिलाई.  जॉर्जिया वॉल 54 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली. उन्हें मिन्नू मनी की गेंद पर शेफाली वर्मा ने कैच किया. ऋचा घोष को नंदिन शर्मा ने 6 के स्कोर पर पवेलियन भेजा. स्मृति मंधाना 87 रन बनाकर आउट हुईं.

स्मृति मंधाना ने फाइनल में धमाकेदार पारी खेलकर आरसीबी को दूसरी बार ट्रॉफी दिलाई.

जेमिमा ने जड़ा अर्धशतक
इससे पहले, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चार विकेट पर 203 रन बनाए. जेमिमा ने 37 गेंद में आठ चौकों से 57 रन की पारी खेली जबकि लॉरा वौल्वार्ट (44 रन, 25 गेंद, तीन चौके, दो छक्के) और चिनेल हेनरी (नाबाद 35, 15 गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने चौथे विकेट के लिए 24 गेंद में 55 रन की तूफानी साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जेमिमा ने वोल्वार्ट के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े.

स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद लिजेल ली (37) और शेफाली वर्मा (20) ने दिल्ली कैपिटल्स को सधी हुई शुरुआत दिलाई. शेफाली ने लॉरेन बेल पर पारी का पहला चौका मारा जबकि लिजेल ने सयाली सतघरे पर लगातार दो छक्के जड़े. शेफाली ने अरुंधति रेड्डी पर दो चौके मारे लेकिन इसी ओवर में विकेटकीपर ऋचा घोष को कैच दे बैठीं. दिल्ली ने पावर प्ले में एक विकेट 53 रन बनाए.

लॉरा वोल्वार्ट ने आते ही अरुंधति पर चौका जड़ा
लॉरा वोल्वार्ट ने आते ही अरुंधति पर चौका जड़ा जबकि लिजेल ने श्रेयंका पाटिल का स्वागत लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्के के साथ किया. नेदिन डि क्लर्क ने लिजेल को ग्रेस हैरिस के हाथों कैच कराके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ी सफलता दिलाई. लिजेल ने 30 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके मारे. कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और वोल्वार्ट ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया. जेमिमा ने डि क्लर्क पर दो चौके जड़ने के बाद श्रेयंका पर तीन चौके मारे.

दिल्ली के रनों का शतक 11वें ओवर में पूरा हुआ
दिल्ली के रनों का शतक 11वें ओवर में पूरा हुआ. जेमिमा ने डि क्लर्क की गेंद पर एक रन के साथ 32 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जिसमें सात चौके शामिल रहे. जेमिमा ने सतघरे पर भी चौका जड़ा लेकिन इसके बाद उनकी फुलटॉस गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डि क्लर्क के हाथों में खेल गई. चिनेल हेनरी ने 19वें ओवर में डि क्लर्क पर चार चौकों और एक छक्के से 24 रन बटोरे और फिर सतघरे पर भी छक्का मारे। वोल्वार्ट पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुईं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग खिताब जीता



Source link