छतरपुर में भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटा। झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी, फिर गाड़ी में जबरन डालकर ले गए। वारदात का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा नेता भाजपा के मछुआरा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक आशीष रैकवार है। वह खुद को भाजपा का बड़ा नेता बताते हुए पुलिस पर अपने प्रभाव का हवाला दे रहा है। घटना कब की है, ये अभी पता नहीं चल सका है। किशनगढ़ एसडीओपी अजय कुमार रिठौरिया ने कहा है कि मामले की जानकारी मिली है लेकिन किसी ने रिपोर्ट नहीं की। हम कार्रवाई कर रहे हैं। आरोपी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित का नाम छन्नूलाल अहिरवार है। वह बिजावर के पास पठार तालाब का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। देखिए, तस्वीरें…. पढ़िए, भाजपा नेता और युवक के बीच की बातचीत आशीष: मैं जिला अध्यक्ष हूं भाजपा से। पीड़ित: आप भाजपा से जिला अध्यक्ष हैं तो बयान दीजिए न। आशीष: आप क्या बता रहे हैं? पीड़ित: सुनिए मेरी बात, आप बयान दीजिए कि आपको भाजपा जिला अध्यक्ष ने भेजा है। आशीष: मैं खुद हूं। आप क्या हैं, प्रबंधक हैं, कौन हैं आप? क्या हैं? पीड़ित: मोबाइल मत छुड़ाओ, मैं प्रबंधक हूं। आशीष: काहे का प्रबंधक हूं। ये करम किसके हैं? पीड़ित: आपके हैं। आशीष: (गाली देते हुए) रैकवार हूं, रैकवार मैं, तुम्हारा क्या है? अहिरवार समाज से हो तो अपना काम करो, तालाब में क्यों घुस रहे हो? पत्रकार है तो क्या धौंस दिखाएगा। क्या नाम है? पीड़ित: बहस मत करिए। आशीष: क्यों नहीं करूं? पीड़ित: वीडियो बनाता हूं। आशीष: (मोबाइल छुड़ाते हुए? ये क्या है? पीड़ित: मोबाइल मत छुड़ाना। मैं वीडियो नहीं बनाऊंगा। मुझे छोड़ दो। आशीष: क्या है ये? इसे गाड़ी में टांगो। बुला गाड़ी, कट्टा लेकर आ। पीड़ित: मुझे छोड़ दो। आशीष: कट्टा निकाल, गाड़ी लेकर आ। पीड़ित: छोड़ दो मुझे। हम नहीं हैं पत्रकार। आशीष: चुप। पीड़ित: छोड़ दो। आशीष: आप चाचा हो, दूर रहो। वीडियो बना रे। नेता बनेगा, बैठाओ साले को गाड़ी में। गाड़ी में भर। पीड़ित: मैं चलने को तैयार हूं, मारो मत। आशीष: डिक्की में डालो साले को। पीड़ित बोला- मछली चोरी करने पहुंचे थे नेता और साथी
पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उसने वीडियो जारी कर कहा- मेरा नाम छन्नूलाल अहिरवार है। मैं ग्राम एवरा से हूं। जटाशंकर हरिजन मत्स्य उद्योग सहकारी समिति मर्यादित एवरा में, मैं प्रबंधक के पद पर हूं। सदस्य भी हूं। आशीष रैकवार और उसके साथी मेरे तालाब पर चोरी से मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे। मैंने उनको रोका तो मुझे कट्टे की धमकी देने लगे और मारपीट की। मेरे साथ ज्यादती हुई है, मुझे न्याय दिलाया जाए। मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं, शासन से आग्रह करता हूं कि ऐसे जो दुराचारी होते हैं, इनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ये लोग मेरी मछली चुराकर ले गए हैं। चार दिन तक इन लोगों ने खेल खेला और मैं वहां पर नहीं पहुंच पाया। मैंने कई जगह आपबीती सुनाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिला अध्यक्ष बोले- जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे
भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने कहा- अभी इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। पहले पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जाएगी, उसके बाद ही कोई निर्णय या कार्रवाई की बात की जा सकेगी। ये खबर भी पढ़ें… मंत्री बोले-कार्यक्रम में नहीं आईं तो लाड़ली-बहनों के नाम कटेंगे सीहोर जिले में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इछावर विधानसभा क्षेत्र के धामंदा गांव में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाड़ली-बहना योजना की लाभार्थियों को चेतावनी दी कि यदि वे कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगी, तो उनके नाम योजना से काट दिए जाएंगे। पढे़ं पूरी खबर…
Source link