दक्षिण अफ्रीका से 8 चीते क्यों मंगा रहा मध्यप्रदेश? CM मोहन यादव ने खुद किया ऐलान

दक्षिण अफ्रीका से 8 चीते क्यों मंगा रहा मध्यप्रदेश? CM मोहन यादव ने खुद किया ऐलान


Last Updated:

मध्य प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्यजीव संरक्षण की अपार संभावनाएं हैं. अब इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार साउथ अफ्रीका से 8 चीते मंगवाएगी. ताकि चीता पुनर्वास परियोजना को बढ़ावा मिल सके.

Zoom

मध्य प्रदेश के श्योपुर कूनो नेशनल पार्क चीतों की बसाहट के लिए प्रसिद्ध रहा है. अब इसमें चीतों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है. इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई है. इस दौरान प्रदेश में पर्यटन के विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. इस दौरान 8 चीतों के आगमन को लेकर भी चर्चा हुई है.

CM मोहन यादव ने कही ये बात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रिजर्व फोरेस्ट का बड़ा बेल्ट है. जंगली भैंसा असम से लाने वाले हैं, उसकी प्रक्रिया के सिलसिले में बात हुई. इसी साल 28 फरवरी के आस-पास दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना से 8 चीते आने वाले हैं. हम इस पूरी प्रक्रिया को सरल करते हुए वन्यजीव संपदा की ये समृद्धि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अच्छे से करते जाएं, इसी उद्देश्य को लेकर मीटिंग हुई. मध्य प्रदेश की सरकार भारत की सरकार के साथ कदम से कदम मिलाते हुए इन कामों को आगे बढ़ाएगी.

चीता परियोजना को मिलेगी गति
यह कदम भारत के चीता परियोजना को नई गति देगा. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार चीतों के आगमन को लेकर क्वारंटीन, स्वाथ्य परीक्षण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि भारत भेजे जाने से पहले चीतों की चिकित्सा जांच भी की जाएगी.





Source link