T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है. कल यानी 7 फरवरी से 20 टीमों के बीच इस मेगा इवेंट का आगाज होगा. टीम इंडिया पहला मैच अमेरिका के खिलाफ 7 तारीख को ही खेलने वाली है. इस मुकाबले के लिए सभी खिलाड़ी तैयार हैं. मैच से 24 घंटे पहले हार्दिक पांड्या अचानक चर्चा में आ चुके हैं. ये चर्चा उनके नए लुक को लेकर हो रही है.
हार्दिक ने नया हेयरकट लिया है. उन्होंने बालों पर व्हाइट ब्लॉन्ड कलर कराया है, जिसे ब्लीच करके किया गया है. यह हल्का सफेद यानी ऐशी टोन वाला हेयर कलर है, जिसे आम भाषा में लोग सिल्वर, ग्रे या व्हाइट ब्लॉन्ड भी कहते हैं. नए लुक में हार्दिक को पहली नजर में पहचानना मुश्किल है.
(@mufaddal_vohra) February 6, 2026
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली तस्वीर
जैसे ही हार्दिक पांड्या के नए लुक वाली तस्वीर सामने आई, तो फैंस ने लाइक और कमेंट की बौछार कर दी. पांड्या एकदम फ्रेश लग रहे हैं. पिछले टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक ने एक हटके लुक रखा था, जिसमें बड़ी मूंछें थीं, दाढ़ी नहीं थी और छोटे बाल थे. लेकिन इस बार हार्दिक हल्की दाढ़ी और व्हाइट ब्लॉन्ड हेयर वाले न्यू हेयरस्टाइल के साथ छक्कों की बारिश करने मैदान पर उतरेंगे.
(@mufaddal_vohra) February 6, 2026
टीम के लिए ब्रह्मास्त्र हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के मजबूत हथियार हैं. वो इस विश्वकप में कप्तान सूर्यकुमार यादव का अहम ब्रह्मास्त्र माने जा रहे हैं, क्योंकि उनके पास गेंद और बल्ले दोनों से मैच जिताने की क्षमता है. हार्दिक 2024 के फाइनल में आखिरी ओवर में 16 रन डिफेंड करके भारत को जीत दिलाई थी. अब एक बार फिर यह खिलाड़ी गर्दा उड़ाने मैदान पर उतरेगा. उनके पास लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने का टैलेंट है. नंबर 6 पर वो विस्फोटक अंदाज में रनों की बारिश करते हैं. फील्डिंग में भी हार्दिक का कोई जवाब नहीं है.
कैसा है हार्दिक का टी20 करियर?
टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक पांड्या भारत के लिए 129 मैच खेलकर 28.37 की औसत से 2071 रन बना चुके हैं, जिनमें 7 फिफ्टी हैं. गेंद से 105 विकेट भी निकाले हैं.