Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
SPORTS

क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक: हैकर्स ने आईडी बदली, मोनेटाइजेशन से आने वाले पैसे भी हड़पे; अलीगढ़ में FIR – Aligarh News

Madhya Pradesh Samachar06/02/2026
क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक:  हैकर्स ने आईडी बदली, मोनेटाइजेशन से आने वाले पैसे भी हड़पे; अलीगढ़ में FIR – Aligarh News




क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक हो गई है। साइबर ठगों ने रिंकू की आईडी बदलकर उससे होने वाली कमाई भी अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। रिंकू के भाई की शिकायत के बाद मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। रिंकू के भाई सोनू की तहरीर में कहा गया है कि ​रिंकू सिंह के फेसबुक पेज पर 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त थे। इस वजह से सोशल मीडिया अकाउंट पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। 4 फरवरी को उन्होंने जब आईडी को खोलने की कोशिश की, तो पासवर्ड गलत बता रहा था। आईडी एक्सेस करने में भी परेशानी हो रही थी। तब उन्होंने अपने भाई सोनू को पूरी बता बताई। सोनू ने 5 फरवरी को SSP से मुलाकात कर तहरीर दी। SSP के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला ओजोन सिटी गोल्ड स्टेट निवासी रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने बताया कि रिंकू सिंह अभी मुंबई में हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप का वॉर्म मैच खेलकर लौटे हैं। उन्होंने 4 फरवरी को अपना फेसबुक एकाउंट लॉग इन किया। काफी प्रयास के बाद भी आईडी नहीं खुली। पता चला कि उनकी ईमेल आईडी बदल गई है। सोनू के मुताबिक, रिंकू ने देखा कि उनकी तरफ से इस्तेमाल न करने के बावजूद आईडी से उनके फोटो-वीडियो अपलोड हो रहे थे। तब उन्हें हैकिंग का पता चला। उनकी फेसबुक आईडी मेल आईडी (rinkukumar344.8.7) से लॉग-इन थी। लेकिन, अब यह अकाउंट अन्य मेल आईडी से (commercial.rinkukumar) से लॉग-इन हो रही है। सोनू ने बताया कि रिंकू का अकाउंट मोनीटाइज है, जिससे अच्छी खासी इनकम होती है। वह भी हैकर्स के ही अकाउंट में ट्रांसफर हो रही है। रिंकू से सूचना मिलने पर एसएसपी को जानकारी दी। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। अकाउंट रिकवरी के दिए हैं आदेश
एसएसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि रिंकू सिंह के भाई की तहरीर मिली है। जिसमें आईडी हैक होने और पैसे निकालने की शिकायत की गईं है। मामले का संज्ञान लेकर साइबर सेल में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। साइबर टीम को हैकर्स का पता लगाने और अकाउंट रिकवर करने के निर्देश दिए गए हैं। क्या हैं साइबर अपराध के कारण?
डिजिटल ट्रांजैक्शंस का बढ़ना (UPI आदि), AI का दुरुपयोग, और जियोपॉलिटिकल टेंशन (जैसे पाकिस्तान-लिंक्ड ग्रुप्स) साइबर अपराध के मुख्य कारण हैं। संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें, मजबूत पासवर्ड यूज करें, और फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। सरकार ने I4C और CERT-In के जरिए कदम उठाए हैं, लेकिन जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ पिछले साल हुई थी सगाई
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की पिछले साल 8 जून को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में रिंग सेरेमनी हुई थी। इसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत 300 VIP गेस्ट शामिल हुए थे। रिंग सेरेमनी के दौरान स्टेज पर जब रिंकू ने प्रिया को अंगूठी पहनाई तो वह भावुक हो गईं और फफक कर रो पड़ी थीं। रिंकू ने उन्हें संभाला। सेरेमनी के बाद दोनों ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। मेहमानों और परिवारजन के साथ रिंकू-प्रिया ने जमकर डांस किया था। शादी की डेट टली, तारीख तय नहीं क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया
रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई। रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी। क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया
रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी दिलचस्प है। बात करीब दो साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई थी। इसके बाद रिंकू की टीम के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई थी। उसी समारोह में क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू और प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया और यहीं से बातचीत शुरू हुई। रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था कि KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई थी। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे
क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिन रहा है। KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते थे। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। ———————– यह खबर भी पढ़ें… मधुमक्खियों के हमले से जलती चिता छोड़कर भागे ग्रामीण:जालौन में 500 मीटर भागकर बचाई जान, 50 लोग घायल
जालौन में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जलती चिता छोड़कर भागे। 500 दूर जाकर जंगल-झांडियों और जमीन पर लेट गए। फिर भी मधुमक्खियों ने करीब 50 लोगों को डंक मारकर घायल किया है। तीन ग्रामीण बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। कई ग्रामीणों ने गांव में ही इलाज करवाया है। मामला कदौरा विकासखंड अंतर्गत महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Tagged Aligarh Crime, Cricketer Cyber Attack, Cyber Crime India, Facebook Account Hacked, FIR lodged, Monetization Scam, Rinku Singh Facebook Hack, Sonu Singh

Post navigation

⟵ MP Weather LIVE: 8 फरवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, 9 से ज्यादा जिलों में पारा 10° से नीचे, विजिबिलिटी हुई कम
कौन जीतेगा U-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी आज ही हो जाएगा फैसला ⟶

Related Posts

हम हर मैच के बाद जज करने लगे तो… बहानों का पिटारा लेकर आए गौतम गंभीर, हार पर दिया पहला रिएक्शन
हम हर मैच के बाद जज करने लगे तो… बहानों का पिटारा लेकर आए गौतम गंभीर, हार पर दिया पहला रिएक्शन

Last Updated:June 25, 2025, 06:45 IST IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड से मिली करारी शिकस्त के बाद गौतम गंभीर…

गोल्ड मेडल के लिए कस्टम ड्यूटी: किरण रिजिजू ने कहा- कूरियर कंपनी और कस्टम में गलतफहमी हुई, प्लेयर्स को उनका पैसा लौटाया जाएगा
गोल्ड मेडल के लिए कस्टम ड्यूटी: किरण रिजिजू ने कहा- कूरियर कंपनी और कस्टम में गलतफहमी हुई, प्लेयर्स को उनका पैसा लौटाया जाएगा

Hindi News Sports Union Minister Of State For Youth Affairs And Sports Kiren Rijiju Said Courier Company Will Return Money…

IPL 2021: पैट कमिंस ने खरीदा 53 करोड़ का आलीशान घर, जानिये क्या-क्या है खास
IPL 2021: पैट कमिंस ने खरीदा 53 करोड़ का आलीशान घर, जानिये क्या-क्या है खास

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईपीएल से करोड़ों रुपये कमा लिये हैं और वो इसका सही…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories