भारत- पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच पर अपडेट, श्रीलंका के लेटर का पीसीबी का जवाब

भारत- पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच पर अपडेट, श्रीलंका के लेटर का पीसीबी का जवाब


Last Updated:

Zoom

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच ना खेलने के फैसले पर अड़ा पाकिस्तान, श्रीलंका की गुजारिश ठुकराई

नई दिल्ली. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की आखिरी कोशिशों के बावजूद भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच को कोलंबो में कराने की उम्मीदें कम नजर आ रही हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक फैसले लेने वाले लोग भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर अपने रुख में बदलाव के मूड में नहीं हैं. गुरुवार शाम श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी को एक पत्र लिखा, जिसमें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की. इस पत्र में संभावित आर्थिक नुकसान का जिक्र किया गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला है, क्योंकि उनके हाथ बंधे हुए हैं. पीसीबी के सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, “हां, हमें पत्र मिला है, लेकिन हम सरकार के फैसले को पलट नहीं सकते. यह पूरी तरह सरकार का फैसला है.”

क्या पाकिस्तान यू-टर्न लेने वाला है

कई पूर्व क्रिकेटरों की राय है कि पाकिस्तान सरकार जल्द ही अपना फैसला बदल सकती है. वर्ल्ड कप शुरू होने में सिर्फ 24 घंटे बचे हैं और अब तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला है. इससे लगता है कि इतिहास में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो सकता है. पीसीबी को लिखे अपने पत्र में श्रीलंका क्रिकेट ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले की मेजबानी को लेकर अपनी उत्सुकता जताई. इसमें बताया कि मैच के लिए व्यावसायिक, संचालन, लॉजिस्टिक और सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. इसमें मेहमाननवाजी की योजना और टिकटों की बिक्री भी शामिल है. श्रीलंका क्रिकेट ने टिकटों की जबरदस्त मांग और बड़े व्यावसायिक लाभ की उम्मीद भी जताई.

श्रीलंका ने पीसीबी को आगाह किया कि अगर पाकिस्तान ने भाग नहीं लिया तो आर्थिक रूप से भारी नुकसान हो सकता है. इसमें अनुमानित पर्यटन आय का नुकसान और व्यापक आर्थिक असर शामिल है. पाकिस्तान के बहिष्कार की अटकलों के बीच कोलंबो में इसका असर दिखने भी लगा है, कई होटल बुकिंग्स रद्द हो चुकी हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

भारत- पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच पर अपडेट, श्रीलंका के लेटर का पीसीबी का जवाब



Source link