T20 World Cup 2026: भारत का एक मैच फिनिशर ऐसा है, जिसके पिच पर कदम रखते ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़े से बड़े गेंदबाज कांप जाएंगे. टीम इंडिया का ये खूंखार बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गदर मचाने के लिए तैयार है. यह बल्लेबाज अपनी तूफानी बैटिंग से हारी हुई बाजी जिताने में माहिर है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत कल यानी 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की धरती पर होने जा रही है. बता दें कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है.
टीम इंडिया का सबसे खतरनाक फिनिशर
टीम इंडिया के पास रिंकू सिंह के रूप में एक तगड़ा मैच फिनिशर है. रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगे. रिंकू सिंह ने भारत के लिए 40 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 161.05 के स्ट्राइक रेट से 641 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में माहिर हैं. टी20 इंटरनेशनल में रिंकू सिंह ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का ट्रेलर दिखाया भी है.
टी20 वर्ल्ड कप में तबाही से कांप जाएंगे गेंदबाज!
रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाजी देखकर सभी को उम्मीद है कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी तबाही मचा देंगे. पिछले कुछ सालों में रिंकू सिंह खतरनाक बल्लेबाज बन गए हैं. रिंकू सिंह स्पिन और तेज गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं. रिंकू सिंह टीम इंडिया के सबसे घातक हथियार साबित हो सकते हैं. रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश की तरफ से 52 फर्स्ट क्लास मैचों में 3677 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं.
5 गेंदों पर लगाए लगातार 5 छक्के
रिंकू सिंह ने 70 लिस्ट ए मैचों में 2418 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह ने लिस्ट ए में 2 शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं. बता दें कि रिंकू सिंह ने IPL में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तूफान मचाकर रख दिया था, जिससे BCCI उन्हें टीम इंडिया में मौका देने के लिए मजबूर हुई. बता दें कि रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक आईपीएल मैच के आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी.