सिंगरौली में हाईवा ने स्विफ्ट कार को टक्कर मारी: खुटार चौकी के सामने व्यापारी हरिश्चंद्र शाह बाल-बाल बचे, कार क्षतिग्रस्त – Singrauli News

सिंगरौली में हाईवा ने स्विफ्ट कार को टक्कर मारी:  खुटार चौकी के सामने व्यापारी हरिश्चंद्र शाह बाल-बाल बचे, कार क्षतिग्रस्त – Singrauli News




सिंगरौली जिले में शुक्रवार दोपहर खुटार चौकी के सामने एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार सवार व्यापारी हरिश्चंद्र शाह बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, बैलेंस शहर निवासी हरिश्चंद्र शाह अपनी स्विफ्ट कार से बैढ़न की ओर जा रहे थे। खुटार चौकी के पास पीछे से आ रहे हाईवा ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उनका आरोप है कि इसके बावजूद प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। गौरतलब है कि इस घटना से एक दिन पहले गुरुवार शाम गोदवाली इलाके में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस और प्रशासन की टीम रात करीब 2 बजे तक मौके पर कार्रवाई में जुटी रही थी। जिले में लगातार हो रहे ये हादसे सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।



Source link