Harshit Rana ruled out of T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है. स्टार गेंदबाज हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. शुक्रवार 7 फरवरी को USA के खिलाफ मैच से ठीक पहले भारतीय टीम को ये बुरी खबर मिली है.
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घुटने की चोट के चलते उन्हें बाहर होना पड़ाय राणा पिछले एक साल से टीम इंडिया के लिए लगातार खेल रहे थे. बढ़िया प्रदर्शन के दम पर उन्हें टीम में जगह मिली थी, लेकिन अब वो एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे. हालांकि बीसीसीआई की तरफ से अब तक राणा के बाहर होने की पुष्टि नहीं की गई है.
हर्षित को कब लगी थी चोट?
दरअसल, हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए वार्मअप मैच में घुटने में चोट लगी थी. वो लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे. तभी रिपोर्ट आई थी कि उनकी चोट गंभीर हो सकती है और अब ताजा रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
मुश्किल से डाल पाए थे एक ओवर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए वार्मअप मैच में हर्षित सिर्फ एक ओवर डालकर मैदान से बाहर चले गे थे. एक ओवर पूरा करने में उन्हें तकलीफ हुई थी. वो 2 दफा रनअप लेते वक्त रुके थे. फिर घुटना पकड़कर मैदान से बाहर गए थे. हर्षित का बाहर होना टीम इंडिया के लिए इसलिए बड़ा झटका है, क्योंकि वो गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे सकते थे और बढ़िया फॉर्म में थे.
खबर अपडेट हो रही है…