Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi U-19 World Cup Final record: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 55 गेंद में शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने नाम अब अंडर-19 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के हो चुके हैं. इतना ही नहीं वह यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए.
वैभव सूर्यवंशी
हरारे: भारत के वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 55 गेंदों में टूर्नामेंट की अपनी पहली सेंचुरी जड़ी. खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम को वैभव ने दमदार शुरुआत दिलाई. इस शतकीय पारी में उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.
बडे़ मैच में बड़ी पारियां
- 68 vs अफगानिस्तान, सेमीफाइनल
- 151* vs इंग्लैंड, फाइनल
वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड वैभव सू्र्यवंशी के नाम हो चुका है. वैभव ने 14.1 ओवर में स्पिनर फरहान अहमद की गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बाउंड्री पार भेजते हुए डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ा. बेबी एबी के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने 2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में छह मैच में 20 छक्के मारे थे. मगर वैभव ने 23* सिक्स मारकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया.
वैभव सूर्यवंशी
विराट-शुभमन सरीखे दिग्गजों को पछाड़ा
इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 2008 के वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे तन्यय श्रीवास्तव को भी पछाड़ दिया. वैभव अब यूथ वनडे में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. फाइनल से पहले वैभव सूर्यवंशी को 80 रन की जरूरत थी, इस आंकड़े का पार करते ही वह तन्मय श्रीवास्तव को पछाड़ते हुए यूथ वनडे में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. टूर्नामेंट में वह पहले ही विराट कोहली, सरफराज खान, शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद जैसे स्टार प्लेयर्स को पीछे छोड़ चुके हैं.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें