अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और भारत के बीच खेला जा रहा है. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. उसकी वजह केवल एक खिलाड़ी रहे और वह हैं वैभव सूर्यवंशी. पूरे टर्नामेंट में कुछ खास ना कर पाने वाले वैभव ने फाइनल मुकाबले में लाइमलाइट बटोरते हुए तूफानी शतक ठोक दिया. वह अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि अचानक शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट दे बैठे. लेकिन आज उन्होंने ऐसी तूफानी पारी खेली. जो कि हमेशा के लिए रिकॉर्डबुक में दर्ज हो गई. पारी की शुरुआत करने आए वैभव शुरुआत से ही अलग अंदाज में दिख रहे थे और उन्होंने देखते ही देखते 55 गेंदों में शतक जड़ दिया. फिर क्या था वैभव ने 71 गेंदों में 150 ठोका और फिर इस साल अंडर 19 वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर बन गए.
बन गए नंबर 1 खिलाड़ी
वैभव ने साल 2025-26 में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप के 7 मैचों की 7 पारियों में 62.89 की औसत और 169.78 के बेहतरीन बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट से ओवरऑल 439 रन ठोक दिए हैं. फाइनल मुकाबले में उन्होंने 175 रनों की शानदार पारी खेल डाली और इसी के साथ वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी बन गए हैं. पूरे टूर्नामेंट में आउट ऑफ फॉर्म रहने वाले वैभव ने फाइनल मुकाबले में सारी कसर को पूरी करते हुए तबाही मचा कर रख दिया. उनकी इस पारी के हमेशा ही याद रखा जाएगा. वैभव ने इस साल 3 फिफ्टी और 1 शतक ठोकने का काम किया.
अंडर 19 वर्ल्ड कप के टॉप 5 स्कोरर
1- वैभव सूर्यवंशी- 7 मैच – 439 रन
2- फैसल शिनोजादा – 6 मैच -435 रन
3 – बेन मेयस – 7 मैच – 399 रन
4- वीरन चामुदिथा – 5 मैच – 310 रन
5- थॉमस रियू – 7 मैच – 299 रन
फाइनल में वैभव का तूफान
इंग्लैंड के खिलाफ अडर19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऐसी ताबड़तोड़ पारी खेलकर वैभव ने साबित कर दिया कि वह किस स्तर के खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी के दम पर महज 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों की बदौलत 218.90 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 175 रनों की आतिशी पारी खेली. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ऐसी ताबड़तोड़ पारी खेलकर उन्होंने ये साबित कर दिया कि वह कितने कौशल खिलाड़ी हैं. साथ ही आगे आने वाले समय में वह क्या कर सकते हैं उन्होंने अपनी क्षमता को पूरे क्रिकेट जगत के सामने फाइनल मुकाबले में उजागर कर के रख दिया.
ये भी पढ़ें: RCB के लिए 18 नंबर जर्सी बनी वरदान, मेंस में विराट तो विमेंस में स्मृति, फाइनल में मंधाना ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी