Ind Vs Eng: U19 World Cup में दिखा ‘Boss Baby’ का जलवा!80 गेंदों में 175 रनों की पारी खेल बना डाले 5 घातक रिकॉर्ड्स

Ind Vs Eng: U19 World Cup में दिखा ‘Boss Baby’ का जलवा!80 गेंदों में 175 रनों की पारी खेल बना डाले 5 घातक रिकॉर्ड्स


भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में  वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलकर इंग्लिश टीम के होश उड़ा दिए. वैभव फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही अलग अंदाज में दिखाई दे रहे थे. पारी की शुरुआत करने आए वैभव ने देखते ही देखते मात्र 55 गेंदों में शतक ठोक कर इतिहास बना दिया. उसके बाद वैभव केवल यहीं नहीं रुके उन्होंने 71 गेंदों में 150 रन ठोक दिए. ‘बॉस बेबी’ अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि अचानक शॉट खेलने के चक्कर में वह विकेट दे बैठे.पूरे टूर्नामेंट के दौरान वैभव का बल्ला  खामोश रहा और जब चला तो ऐसा चला कि दुनिया देखती रह गई. फाइनल मुकाबले में उन्होंने ऐतिहासिक रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के लिए किस लेवल की क्रिकेट खेल सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको ‘बॉस बेबी’ के 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.

फाइनल मुकाबले में 15 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल मुकाबले में खेली गई 175 रनों की पारी के दौरान 15 छक्के लगाए . इसी के साथ वह फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


फाइनल में  सबसे तेज शतक 

वैभव सूर्यवंशी ने आज इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सबसे तेज शतक जड़ने का भी रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. उन्होंने मात्र 55 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.

अंडर 19 वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर

वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेल डाली और इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन चुके हैं. उन्होंने इस साल खेली 7 मैचों की 7 पारियों में 3 अर्धशतक और 1 शतक की बदौलत ओवरऑल 439 रन बना दिए हैं और इसी के साथ वह टॉप वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी बन चुके हैं.

फाइनल मुकाबले में सबसे तेज 150 रन

वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली 175 रनों की पारी के  दौरान मात्र 71 गेंदों का सामना करते हुए 150 रन बना डाले. इसी के साथ वह सबसे तेज 150 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. 

इस साल के अंडर 19 वर्ल्ड कप में 30 छक्के

वैभव ने साल 2025-26 में खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप में ओवरऑल 30 छक्के लगाए. जिसमें सबसे ज्यादा सिक्सेस उन्होंने फाइनल मुकाबले में 15 लगाए. इसी के साथ ओवरऑल उन्होंने  30 छक्के ठोक दिए और टूर्नामेंट के सबसे बड़े हिटर भी बन गए.

ये भी पढे़ं: फाइनल में गरजे वैभव सूर्यवंशी… अंडर-19 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा सितारा, बना डाला 439 रन



Source link