Last Updated:
Riyan Parag smashed Fifty in warm up Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले तीसरे वार्म अप मैच में इंडिया ए के लिए रियान पराग ने धुआंधार अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली. रियान पराग ने नामीबिया के खिलाफ इस मैच में 39 गेंद में 63 रन कूट दिए, जिसमें 11 बाउंड्री शामिल रहा. रियान पराग की इस दमदार बैटिंग से इंडिया ए 197 रनों की पारी खेली.
रियान पराग ने वार्म अप मैच में लगाया तूफानी अर्धशतक
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के शुरू होने से पहले इंडिया ए अपना आखिरी वार्म अप मैच नामीबिया के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरी. मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान आयुष वडोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. इंडिया ए के इस फैसले में रियान पराग अपनी बल्लेबाजी से छा गए. रियान पराग ने इंडिया ए के लिए पारी में 39 गेंद में तबाही मचाकर रख दी. अपनी इस धुआंधार पारी में रियान पराग ने 69 रन बनाए. हालांकि, रियान पराग टी20 विश्व कप के स्क्वाड में शामिल नहीं हैं.
रियान पराग की इस अर्धशतकीय पारी की खास बात ये रही कि उन्होंने इस दौरान 6 छक्के और 5 चौके भी लगाए. इंडिया ए की बैटिंग में रियान पराग का स्ट्राइक रेट भी दमदार रहा. उन्होंने 176.92 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस तरह इंडिया ए की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया.
नमन धीर और आशुतोष शर्मा ने भी किया कमाल
इंडिया ए के लिए बल्लेबाजी में नमन धीर और आशुतोष शर्मा ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. नमन धीर ने इंडिया ए की तरफ से 29 गेंद में 39 रनों का योगदान दिया. अपनी इस पारी में उन्होंने तीन छक्के और 1 चौका भी लगाया. वहीं आशुतोष की बैटिंग की बात करें तो उन्होंने 21 गेंद में 35 रन बनाए. इस छोटी सी पारी में आशुतोष ने 5 चौके और 1 छक्का भी लगाया. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने 14 रनों का योगदान दिया.
कैसी रही नामीबिया की गेंदबाजी
नामीबिया की तरफ से गेंदबाजी की बात करें तो वह प्रभावित करने वाली रही है. ऐसा इसलिए कि नामीबिया ने इंडिया ए जैसी मजबूत टीम को 200 रन के भीतर रोक किया. इंडिया ए के खिलाफ नामीबिया की तरफ से रुबेन ट्रम्पेलमैन, मैक्स हेनिगो और गेरहार्ड इरास्मस ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा बर्नार्ड शोल्ट्ज और विलेम मायबर्ग ने एक-एक विकेट हासिल की.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें