Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
SPORTS

रिंकू सिंह हुए साइबर फ्रॉड के शिकार… फेसबुक अकाउंट हुआ हैक

Madhya Pradesh Samachar06/02/2026
रिंकू सिंह हुए साइबर फ्रॉड के शिकार… फेसबुक अकाउंट हुआ हैक


Last Updated:February 06, 2026, 17:04 IST

Rinku singh cyber fraud: पुलिस ने बताया कि डेटा लीक के स्रोत का पता लगाने और यह सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं कि कथित हैकिंग से कोई वित्तीय नुकसान हुआ है या खाते का दुरुपयोग हुआ है. रिंकू सिंह इस समय टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की तैयारी कर रहे हैं. इस समय वह भारतीय टीम के साथ मुंबई में है जहां भारत शनिवार को यूएसए के खिलाफ अपने विश्व कप का आगाज करेगा.

Zoom

रिंकू सिंह हुए साइबर फ्रॉड के शिकार.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. हालांकि पुलिस के मुताबिक अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कोई वित्तीय धोखाधड़ी हुई है या नहीं. सीनियर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मिस्टर सिंह ने इस सप्ताह की शुरुआत में फोन पर उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट के कथित हैकिंग के बारे में सूचित किया था. एसएसपी ने बताया कि इसके बाद क्रिकेटर के भाई सोनू सिंह ने बुधवार (4 फरवरी) को अलीगढ़ साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई और इस मामले में कार्रवाई की मांग की.

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी रिंकू सिंह (Rinku Singh) पिछले कई महीनों से अपने व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के कारण अपने फेसबुक अकाउंट पर सक्रिय रूप से नजर नहीं रख रहे थे. एसएसपी कुमार ने कहा, ‘यह स्पष्ट नहीं है कि अकाउंट कब हैक हुआ. साइबर क्राइम सेल ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.’ पुलिस ने बताया कि हैकिंग के स्रोत का पता लगाने और यह सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं कि कथित हैकिंग से कोई वित्तीय नुकसान हुआ है या अकाउंट का दुरुपयोग हुआ है.

रिंकू सिंह हुए साइबर फ्रॉड के शिकार.

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह के फेसबुक अकाउंट पर लगभग 1.6 मिलियन फॉलोओर्स हैं. पुलिस ने साथ ही ये भी कहा है कि फिलहाल इसको लेकर भी कोई संकेत नहीं मिले हैं कि क्या इस तरह का कोई फाइनेंशियल फ्रॉड हुआ है या नहीं. बताया जा रहा है कि जब रिंकू सिंह ने अपना फेसबुक अकाउंट लॉग-इन करने की कोशिश की, तो पासवर्ड गलत बताने लगा. कई बार प्रयास करने के बावजूद वह अकाउंट एक्सेस नहीं कर सके. फिर उन्हें शक हुआ कि अकाउंट में अनधिकृत बदलाव किया गया है, जिसके बाद उन्होंने इसे गंभीरता से लिया.

साइबर ठगों ने रिंकू सिंह का सिर्फ फेसबुक अकाउंट ही हैक नहीं किया है बल्कि उससे होने वाली मोनेटाइजेंशन की पूरी कमाई भी उड़ा ले गए.उन्होंने इसे दूसरे खाते में डाइवर्ट कर दिया है. रिंकू के अकाउंट से उनकी जानकारी के बिना लगातार पोस्ट डाली जा रही थी. जिसके बाद उनका माथा ठनका और उन्होंने फौरन फोन के माध्यम से इसकी जानकारी पुलिस को दी और उचित कार्रवाई की मांग की.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 06, 2026, 17:04 IST

homecricket

रिंकू सिंह हुए साइबर फ्रॉड के शिकार… फेसबुक अकाउंट हुआ हैक



Source link

Tagged Rinku Singh, Rinku singh cyber fraud, Rinku singh facebook account hacked, Rinku singh social media account hacked, Rinku singh social media fraud news, रिंकू सिंह, रिंकू सिंह फेसबुक अकाउंट हैक

Post navigation

⟵ ‘क्या सरकार भोपाल को भागीरथपुरा बनाना चाहती है’? जोन-17 में गंदे पानी पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
लाडली बहना योजना पोर्टल बंद, फॉर्म भरने पहुंची महिलाएं: कटनी में अधिकारियों ने कहा- नए आवेदन लेने के निर्देश नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें – Katni News ⟶

Related Posts

मेन कोर्स 7 फरवरी… भारत के महान खिलाड़ी ने Ind vs Nz सीरीज को कह दिया ऐपेटाइजर, जानें पूरा मामला
मेन कोर्स 7 फरवरी… भारत के महान खिलाड़ी ने Ind vs Nz सीरीज को कह दिया ऐपेटाइजर, जानें पूरा मामला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने…

रविचंद्रन अश्विन BBL में सिडनी थंडर से खेलेंगे:  सोशल मीडिया पर दी जानकारी; अगस्त में IPL से संन्यास लिया था
रविचंद्रन अश्विन BBL में सिडनी थंडर से खेलेंगे: सोशल मीडिया पर दी जानकारी; अगस्त में IPL से संन्यास लिया था

स्पोर्ट्स डेस्क23 मिनट पहले कॉपी लिंक रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी थंडर की तरफ से…

IND vs ENG: फैन्स के लिए तैयार है दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा, आज से टिकटों की बुकिंग शुरू– News18 Hindi
IND vs ENG: फैन्स के लिए तैयार है दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा, आज से टिकटों की बुकिंग शुरू– News18 Hindi

अहमदाबाद. भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के मोटेरा में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (Motera Cricket Stadium) में…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories