गुना के कुंभराज इलाके में पुलिस और राजस्व विभाग ने कंजरों के डेरे पर दबिश देकर अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इस दौरान एक हजार लीटर लाहन नष्ट किया। इसे जंगली घांस के बीच में छुपा कर रखा था। हालांकि, शराब बनाने वाले इस दौरान फरार हो गए। कुंभराज पुलिस ने बताया कि SP अंकित सोनी के द्वारा जिले में नशे पर अंकुश लगाये जाने के लिए विभिन्न नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त नशा माफियाओं, तस्करों, कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में कुम्भराज थानांतर्गत भमावद चौकी क्षेत्र में कंजर डेरों पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब निर्माण किये जाने की सूचना लगातार मिल रही थी।
अवैध शराब के निर्माण की सूचना पर पुलिस, राजस्व एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा कंजर डेरों पर दबिश दी गई। इस दौरान दबिश की भनक लगते ही शराब माफिया वहां से फरार हो गए। हालांकि, टीम को डेरों के आसपास सघन सर्चिंग करने पर जंगली झाडियों में छिपाकर ड्रमों में शराब बनाने के लिये तैयार किया गया करीब एक हजार लीटर लाहन बरामद हुआ।
इसी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रूपये है। टीम द्वारा बरामद लहान का मौके पर ही विधिवत नष्टीकरण किया गया। साथ ही अवैध शराब निर्माण में उपयोगी अन्य सामग्रियों भट्टी, हौज को भी नष्ट किया गया। अवैध शराब के विरुद्ध इस कार्यवाही में एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय, एसडीओपी चांचौड़ा मनोज कुमार झा, कुम्भराज थाना प्रभारी TI पंकज त्यागी, आबकारी अधिकारी दीपक करोटिया, पुलिस लाईन से उपनिरीक्षक मेहमूद नवी खान, फास्तुनिस किरकिट्टा, भमावद चौकी प्रभारी ASI राजीव गौर, मृगवास थाने से ASI अजीत कुजूर सहित पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग की टीम मौजूद रही।
Source link