Last Updated:
India vs Pak T20 World Cup match security plans going on: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मैच पर अनिश्चितता है, PCB ने ICC को लिखित सूचना नहीं दी, श्रीलंकाई पुलिस सुरक्षा तैयारियों में जुटी है. इस मैच के लिए 1500 अधिकारी तैनात हैं जबकि 600 ट्राफिक पुलिसकर्मी को काम पर लगाया गया है.
श्रीलंकाई पुलिस को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए कोई जानकारी नहीं दी गई है और वो सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटी हुई है
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत आज से होने वाली है लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. पाकिस्तान सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि बांग्लादेश के साथ हुई घटना के बाद उनकी टीम भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अभी तक आईसीसी को अपने रुख के बारे में लिखित रूप में नहीं बताया है. आईसीसी और PCB के बीच बैक-चैनल बातचीत शुरू हो गई है, लेकिन इस बड़े मुकाबले का भविष्य अभी भी अधर में है.
श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने भी PCB को पत्र लिखकर अपने रुख पर पुनर्विचार करने को कहा है, वरना इससे उनको भारी आर्थिक नुकसान होगा क्योंकि मैच कोलंबो में खेला जाना है. पीसीबी ने खत के जवाब में इससे ना मानने की बात दोहराई. इस विवाद के बीच यह सामने आया है कि श्रीलंकाई पुलिस इस पूरे मामले से प्रभावित नहीं है. वे भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटी हुई है.
Newswire की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंकाई पुलिस को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रद्द होने की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है. वे 15 फरवरी के लिए सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. श्रीलंकाई पुलिस 15 फरवरी के लिए विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था लागू करेगी. एक बयान में पुष्टि की गई है कि केत्तारामा रोड स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले तीन हाई-प्रोफाइल मैचों के लिए विशेष योजना बनाई गई है.
Newswire के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि श्रीलंका और आयरलैंड के बीच 8 मार्च को लेकर इंतजाम पुख्ता हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी और श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच 19 फरवरी को होने वाले मैचों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. हर मैच के दिन स्टेडियम के आसपास और अंदर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा. दर्शकों के लिए विशेष शटल ट्रांसपोर्ट सेवा भी चलाई जाएगी. कुल 1,500 अधिकारी और 600 ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं, ताकि कोलंबो में स्थानीय और विदेशी दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें