T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है. पहले दिन यानी 7 फरवरी को तीन मैच हो रहे हैं. इस मेगा टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम अपना पहला मैच 8 तारीख को नेपाल के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला ग्रुप C के तहत खेला जाना है, जिसके लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड ने तगड़ी टीम उतारी है. ओपनर के तौर पर विस्फोटक खिलाड़ी फिल सॉल्ट और जोस बटलर का नाम है, जबकि नंबर तीन पर युवा जैकब बेथेल खेलेंगे, जो बाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं और स्पिनर्स के खिलाफ लंबे-लंबे छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं.
पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 में दो स्पेशलिस्ट स्पिनर्स आदिल राशिद और लियाम डॉसन को जगह दी है. ऑलराउंडर्स डिपार्टमेंट में सैम करन, विल जैक्स और जैकब बेथेल जैसे खिलाड़ी हैं. गेंदबाजी की जिम्मेदारी जोफ्रा आर्चर और ल्यूक वुड संभालेंगे. पहले मैच से जिन खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है, उनमें जोश टंग, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद और बेन डकेट का नाम है.
कहां खेला जाएगा इंग्लैंड का पहला मैच?
इंग्लैंड और नेपाल के बीच यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रनों की बारिश होती है. इंग्लैंड टीम में दिग्गजों की भरमार है. ऐसे में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है. जिस ग्रुप C में इंग्लिश टीम को जगह मिली है, उसमें इस बार नेपाल, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और इटली भी हैं. इंग्लैंड टीम को हैरी ब्रूक लीड कर रहे हैं.
नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग 11 (England’s Playing 11 Against Nepal)
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और ल्यूक वुड.
बेंच- रेहान अहमद, जोश टंग, बेन डकेट, जेमी ओवरटन
T20 World Cup 2026 में इंग्लैंड का शेड्यूल
- 8 फरवरी- इंग्लैंड बनाम नेपाल, ग्रुप C, मुंबई
- 11 फरवरी- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ग्रुप C, मुंबई
- 14 फरवरी- इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ग्रुप C, कोलकाता
- 16 फरवरी- इंग्लैंड बनाम इटली, ग्रुप C, कोलकाता
इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad for T20 World Cup 2026)
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड
ये भी पढ़ें: VIDEO: कैच हो तो ऐसा…बाबर-शाहीन ने मिलकर बाउंड्री पर लपका हैरतअंगेज कैच, बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे फैंस