बारात में फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले को नोटिस: बिना जांच सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दहशत फैलाने के आरोप, पुलिस ने कहा-कार्रवाई करेंगे – Bhopal News

बारात में फायरिंग का वीडियो वायरल करने वाले को नोटिस:  बिना जांच सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दहशत फैलाने के आरोप, पुलिस ने कहा-कार्रवाई करेंगे – Bhopal News




शादी समारोह में फायरिंग (हर्ष फायर) करते एक वीडियो तेजी से सोशल मीडियो पर ट्रेंड कर रहा है। जिसे भोपाल के कोलार इलाके में 6 जनवरी को अयोजित एक शादी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की जांच में वीडियो कोलार में आयोजित शादी कार्यक्रम का होने की पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो भोपाल का है कि नहीं इस बात की पुष्टि भी नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले शख्स वजाहत खान के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस वीडियो को वायरल करने वालों पर जल्द कार्रवाई करने की बात कह रही है। मैरिज गार्डन संचालकों ने सौंपे शपथ पत्र
कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि उन्होंने मैरिज गार्डन संचालकों से तस्दीक की है। जिस डेट के वीडियो होने के दावे किए जा रहे हैं, उस डेट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, लेकिन वीडियो कोलार में आयोजित शादी समारोह की होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी के साथ मैरिज गार्डन संचालकों ने शपथ पत्र दिया है कि वीडियो उनके गार्डन का नहीं है। सोशल मीडिया के दावों के मुताबिक
रायसेन जिले के मंडीदीप में रहने वाले युवक की कोलार की युवती से शादी हुई है। मंडीदीप से 6 जनवरी को आई बारात में जमकर हर्ष फायर किए गए। वर-वधु की मौजूदगी में 6 व्यक्ति स्टेज पर दुल्हन के सामने हर्ष फायर करते रहे। जय माला के दौरान भी फायरिंग हुई है।



Source link