सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, बतौर कप्तान 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी, ये दिग्गज आज भी नंबर 1

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, बतौर कप्तान 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी, ये दिग्गज आज भी नंबर 1


भारत और यूएसए के बीच टी20 विश्व कप का पहला मैच है. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा या फिर यूं कहें यूएसए ने बेहद सधी हुई गेंदबाजी की. कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई खास नहीं कर सका. शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई दिखी. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उसके बाद टीम इंडिया ने एक के बाद एक विकेट गवाए. हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए  84  रन ठोके. इसी के साथ सूर्या ने भारत के लिए इतिहास रच दिया. वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन चुके हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए.

बना दिया इतिहास
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आज टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए गजब का रिकॉर्ड कायम कर दिया है.बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन बना दिए हैं. वह ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. सूर्या ने ये मुकाम हासिल करने के लिए 41 पारियों का सहारा लिया. विश्व कप के पहले ही मुकाबले में ऐसा कीर्तिमान रचना अपने आप में बड़े ही गर्व की बात है. 

रोहित-विराट-धोनी

Add Zee News as a Preferred Source


भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में आज भी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम पर है. रोहित ने अपने टी20 करियर में ओवरऑल 62 मैचों में कप्तानी करते हुए 1905 रन बनाने का कारनामा किया है.  इस मामले में दूसरे नंबर पर भारत की रन मशीन विराट कोहली का नाम है. किंग कोहली ने 50 मैचों में बतौर कप्तान 1570 रन बनाए हैं. वहीं, इस मामले में तीसरे नंबर पर भारत के प्रथम टी 20 विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम है. धोनी ने भारत के लिए 72 टी20 मुकाबलों में कप्तानी करते हुए 1112 रन बनाने का कारनामा किया है. 

सूर्या – ‘वन मैन आर्मी’ 

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया. लगातार विकेट गिरने के बावजूद भी सूर्यकुमार एक छोर पर अकेले डटे रहे और उन्होंने मात्र 49 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान सूर्या ने 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए. इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 172.80 का रहा. सूर्या ने अकेले दम पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया का स्कोर 164 रनों तक पहुंचाया.

ये भी पढें: रोमारियो शेफर्ड ने रचा इतिहास , विश्व कप के पहले मुकाबले में बनाया अनोखा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले कैरेबियाई

 

 



Source link