टूट गया ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका का महारिकॉर्ड, टीम इंडिया ने 9वीं बार ऐसा कर विश्व कप में लहराया परचम

टूट गया ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका का महारिकॉर्ड, टीम इंडिया ने 9वीं बार ऐसा कर विश्व कप में लहराया परचम


भारत और अमेरिका के बीच खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इस मैच में टीम इंडिया ने 29 रनों से बाजी अपने नाम की.टॉस जीतकर अमेरिका ने पहले भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया, लेकिन भारतीय पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि ईशान किशन और तिलक वर्मा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.कठिन हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव चट्टान की तरह एक छोर पर डटे रहे और जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला. सूर्या ने 84 रनों की शानदार पारी खेलते हुए भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उनकी इस अहम पारी के दम पर टीम इंडिया निर्धारित ओवरों में 161 रन बनाने में सफल रही. इस सफलता के साथ ही टीम इंडिया ने विश्व कप इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली नंबर-1 टीम बनने का गौरव भी हासिल कर लिया.

टीम इंडिया ने रचा इतिहास
भारतीय टीम ने साल 2024 टी20 विश्व कप से अभी तक खेले सभी मैचों को मिलाकर 9 जीत हासिल कर ली है. विश्व कप के इतिहास में लगातार 9 मैच जीतने वाली भारत पहली टीम बन गई है. उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी दिग्गज देशों को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप में 2022 से लेकर 2024 तक 8 मैच जीते हैं.वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने साल 2024 में लगातार 8 मैच जीतने का कारनामा किया था. अब टीम इंडिया ने इन दोनों टीमों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और इस मामले में नंबर 1 पायदान पर आ चुकी है.

जीत के साथ शुरुआत
भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही पावरप्ले के दौरान ही उन्होंने अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ दबाव बनाए रखा और अमेरिका को कभी मैच में वापसी का मौका नहीं दिया. पूरी टीम की अनुशासित गेंदबाजी के आगे यूएसए की पारी 132 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारत ने मुकाबला 29 रनों से जीतकर शानदार आगाज किया. इस जीत के नायक रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिनकी बल्लेबाज़ी ने मैच की तस्वीर बदल दी. उन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई.

Add Zee News as a Preferred Source


सूर्या रहे जीत के हीरो
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को अकेले जीत दिलाने का काम किया. लगातार विकेट गिरने के बावजूद भी सूर्यकुमार एक छोर पर अकेले डटे रहे और उन्होंने मात्र 49 गेंदों का सामना करते हुए 84 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान सूर्या ने 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए. इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 172.80 का रहा. उनकी शानदार कप्तानी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, बतौर कप्तान 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी, ये दिग्गज आज भी नंबर 1

 



Source link