देशभर में 1000 दाल मिल लगेंगी, इनमें से मप्र में 55 लगाई जाएंगी – Sehore News

देशभर में 1000 दाल मिल लगेंगी, इनमें से मप्र में 55 लगाई जाएंगी – Sehore News



देश में दलहन उत्पादन को नई गति देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके तहत देशभर में 1000 दाल मिलें स्थापित की जाएंगी, जिनमें से 55 मध्यप्रदेश में लगाई जाएंगी।

.

यह घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अमलाहा में आयोजित दलहन क्षेत्र के राष्ट्रीय सम्मेलन में की। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन खरीदी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि तुअर 8 हजार रुपए, उड़द 7800 रुपए, चना 5875 रुपए और मसूर 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार बीज से लेकर बाजार तक किसानों की चिंता करेगी। दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि मंत्रियों के साथ मंथन कर राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया जाएगा।



Source link