शहर में युवाओं को नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण के संदेश से जोड़ने के उद्देश्य से 8 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में यूथ वॉक–2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 5 बजे तय किया गया है, लेकिन अभी तक केवल 2,000 लोग ही पहुंचे हैं, जबकि 25 हजार रनर्स के शामिल होने की बात कही गई थी। कार्यक्रम के आयोजक रुद्राक्ष गोलू शुक्ला के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना और समाज में जनजागरण फैलाना है। यह रहेगा पूरा ट्रैफिक प्लान नेहरू स्टेडियम से रविवार सुबह होने जा रही यूथ वॉक–2026 के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान सरवटे बस स्टैंड जाने वाली बसों के रूट भी बदले रहेंगे और वे डायवर्ट मार्गों से संचालित होंगी। एसीपी जोन-3 हिंदूसिंह मुवेल के अनुसार, रविवार सुबह 5 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। वॉक शुरू होने से लेकर उसके समाप्त होने तक निर्धारित मार्ग पर इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। देवास से आने वाली बसों का रूट बदला देवास से सरवटे जाने वाली बसों को पीपल्याहाना से कृषि कॉलेज, डेली कॉलेज, आजाद नगर गोल चौराहा, नवलखा, अग्रसेन चौराहा होते हुए छावनी अनाज मंडी रोड और गुजराती कॉलेज के रास्ते सरवटे पहुंचाया जाएगा। खंडवा-खरगोन की बसें इस मार्ग से जाएंगी खंडवा और खरगोन से आने वाली बसें नवलखा से अग्रसेन चौराहा, छावनी अनाज मंडी रोड और अर्जुन प्याऊ होते हुए सरवटे बस स्टैंड पहुंचेंगी। वहीं सरवटे बस स्टैंड से निकलने वाली बसों को रीगल, मधु मिलन, गीताभवन और पीपल्याहाना होते हुए आगे भेजा जाएगा। डायवर्जन पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ वॉलंटियर्स भी तैनात रहेंगे। पार्किंग की व्यवस्था भी की गई प्रतिभागियों के लिए मेडिकल हॉस्टल के सामने बंगला नंबर-4 के ग्राउंड में पार्किंग तय की गई है। यहां आने वाली बसें व्हाइट चर्च से मेडिकल टी होते हुए पार्किंग तक पहुंचेंगी। आवश्यकता के अनुसार अन्य खाली स्थानों पर भी वाहन पार्क कराए जाएंगे। 25 हजार युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन रुद्राक्ष गोलू शुक्ला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अब तक करीब 25 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर ही टी-शर्ट और कैप दी जाएगी। करीब 3 किलोमीटर लंबी यह वॉक नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर जीपीओ, छावनी, मधु मिलन, एमवाय और शिवाजी वाटिका होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी। इसमें कई स्कूल-कॉलेजों और एकेडमी के युवा शामिल होंगे।
Source link