बल्लेबाज या छक्कों की मशीन, 520 का स्ट्राइक रेट और 9 गेंद में फिफ्टी का अजूबा, टी20 वर्ल्ड कप खेल रहा सबसे बड़ा रिकॉर्डधारी

बल्लेबाज या छक्कों की मशीन, 520 का स्ट्राइक रेट और 9 गेंद में फिफ्टी का अजूबा, टी20 वर्ल्ड कप खेल रहा सबसे बड़ा रिकॉर्डधारी


Unbreakable Cricket Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज रंगारंग अंदाज में हुआ. पहली बार इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसमें बड़े-बड़े रिकॉर्डधारी नजर आने वाले हैं. ऐसे ही एक बल्लेबाज के बारे में हम बताने जा रहे हैं  जो युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाला इकलौता खिलाड़ी है. इस बल्लेबाज ने 23 साल की उम्र में ऐसी तबाही मचाई कि युवराज सिंह के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. अब ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में भी एक्शन में नजर आ सकता है. 

सालों तक रहा युवराज का राज

हम जिस रिकॉर्ड की बात करने जा रहे हैं उसपर सालों तक युवराज सिंह का राज रहा. उन्होंने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में 6 छक्के जमाने का कारनामा किया था. इसी मुकाबले में युवी ने महज 12 गेंद में अर्धशतक ठोक एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड कायम किया था. लेकिन अब इस रिकॉर्ड पर सालों तक किसी और के नाम का ठप्पा नजर आएगा. बल्लेबाज कितने भी छक्के लगाए लेकिन 100 साल तक इस रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन नजर आता है. 

Add Zee News as a Preferred Source


कौन है ये बल्लेबाज?

सबसे तेज अर्धशतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है. साल 2023 में जब ऐरी महज 23 साल के थे तो वह मंगोलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे और 10 गेंद में तबाही मचा डाली. उन्होंने महज 9 गेंद में अर्धशतक ठोका. 10 गेंद में 52 रन की पारी में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 8 छक्के जमाए और स्ट्राइक रेट 520 का रहा. उन्होंने छक्कों में डील की और इस महारिकॉर्ड के साथ दुनियाभर में पहचान बनाई. 

ये भी पढे़ं.. T20 World Cup में विराट कोहली का वो प्रचंड रिकॉर्ड, जिसका टूटना बेहद कठिन…

नेपाल का ‘तिहरा शतक’

20 ओवर के मुकाबले में नेपाल की टीम ने 300 का आंकड़ा पार कर लिया था. क्योंकि केवल दीपेंद्र सिंह ऐरी ही नहीं बल्कि कुशल मल्ला और रोहित पुडेल ने भी ताबड़तोड़ पारियां खेली थीं. कुशल मल्ला ने महज 50 गेंद में 12 छक्कों और 8 चौकों की बदौलत 137 रन ठोके जबकि 27 गेंद में 61 रन की पारी कप्तान रोहित पुडेल के बल्ले से भी निकली थी. इन पारियों के चलते नेपाल ने बोर्ड पर 314 रन टांग दिए थे.



Source link