सागर में बादलों की आवाजाही के बाद अब मौसम साफ हो गया है। दिन और रात के तापमान में उछाल आने लगा है। मौसम साफ होने से सूरज की तल्खी भी बढ़ी है। इससे दिन में ठंड गायब सी हो गई है। लेकिन रात और सुबह के समय सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। लेकिन दिन का पारा 28 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। रविवार सुबह से सागर का मौसम साफ रहा। धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश बढ़ी। जिससे लोगों को हल्की गर्माहट का अहसास हुआ। हालांकि इस दौरान हवाओं में ठंडक रही। इस समय सागर में शाम ढलने के बाद वातावरण में ठंडक हो रही है। देर रात और अलसुबह से सर्दी का असर तेज रहता है। रविवार सुबह से सागर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम पारा 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप और रात में रहेगी ठंडक मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक वातावरण में सर्दी का असर रहेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान बढ़ोतरी होगी। फिलहाल बारिश और कोहरा की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप खिलेगी, लेकिन रात में ठंडक रहेगी। सागर के तापमान पर एक नजर…
Source link