शाजापुर में सवर्ण समाज का प्रदर्शन: यूजीसी की नई गाइडलाइंस के विरोध में सौंपा ज्ञापन – shajapur (MP) News

शाजापुर में सवर्ण समाज का प्रदर्शन:  यूजीसी की नई गाइडलाइंस के विरोध में सौंपा ज्ञापन – shajapur (MP) News




शाजापुर में रविवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई गाइडलाइंस के विरोध में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। सवर्ण एकता मंच के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए प्रावधानों को “काला कानून” बताते हुए जमकर नारेबाजी की।विरोध प्रदर्शन की शुरुआत स्थानीय बस स्टैंड से हुई, जहाँ दोपहर से ही विभिन्न सवर्ण समाजों के लोग एकत्रित होने लगे थे। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस बस स्टैंड तक पहुँची। रैली में युवा, बुजुर्ग और प्रबुद्धजन हाथों में तख्तियां लेकर यूजीसी एक्ट के विरोध में नारे लगा रहे थे।रैली के समापन पर सवर्ण एकता मंच के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले को सौंपा।ज्ञापन में यूजीसी की नई गाइडलाइंस पर तत्काल रोक लगाने और उनके पुनरीक्षण की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, अकादमिक स्वतंत्रता की रक्षा, झूठी शिकायतों पर दंडात्मक प्रावधान, साथ ही सवर्ण समाज से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी कार्रवाई की मांग की गई।मंच ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link