- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Boat Club Open: Here’s Latest News Updates From Madhya Pradesh Capital Bada Talab (Upper Lake)
भोपालएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल का बोट क्लब फिर से गुलजार हो गया है, यहां पर क्रूज एक बार फिर से शुरू हो गया है और पर्यटक उनका आनंद उठा रहे हैं।
- क्रूज में आकर्षक लाइटिंग और कलर फुल रेडियम लगाया गया है, जिससे पर्यटकों को नया फील दिया जा सके
भोपाल बोट क्लब पर लंबे समय से बंद लेक प्रिंसेस क्रूज शनिवार से फिर से बड़ी झील की लहरों के बीच दौड़ने लगा। क्रूज में सफर करने को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। यही वजह है कि पर्यटक शाम 4 बजे से ही बोट क्लब पर एकत्रित होना शुरू हो गए। पहले दिन क्रूज की दो राइड हुई। इसमें कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए क्षमता से 50 प्रतिशत कम यानि 40 पर्यटकों के साथ ही क्रूज का संचालन किया गया।

क्रूज की सवारी के लिए पर्यटकों का क्रेज देखते बन रहा था।
नए क्लेवर में क्रूज को देख लोगों में खासा उत्साह था, यही वजह है कि एक बार राइड पर निकले क्रूज को वापस लौटने का लोग बेसब्री से इंतजार करते दिखाई दिए। पर्यटन निगम के एमडी एस विश्वनाथन ने बताया कि रविवार से पर्यटक शाम 4.30 बजे से क्रूज का राइड का मजा ले सकेंगे।

क्रूज की सवारी फिलहाल 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी।
क्रूज एक नए लुक में सामने आया
क्रूज में आकर्षक लाइटिंग और कलर फुल रेडियम लगाया गया है, जिससे पर्यटकों को नया फील दिया जा सके। साथ ही क्रूज अब रोजाना पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगा। क्रूज निर्माता कंपनी हैदराबाद बोट बिल्डर्स के द्वारा इसका रखरखाव किया जा रहा है। पर्यटकों की मांग पर क्रूज में कुछ बदलाव किये गए हैं, जैसे क्रूज के ब्रिज़ केबिन अब पीछे कर दिया गया है जिससे पर्यटक को अब क्रूज के फ्रंट से झील का नजारा देख सकेंगे। क्रूज पर ही डांस व मस्ती कर सकेंगे, क्रूज के संचालन में इसकी क्षमता (80 पर्यटक) से आधी संख्या (40 पर्यटक) के साथ प्रत्येक राइड की जाएगी।

भोपाल बोट क्लब में क्रूज कुछ दिन की ब्रेक के बाद आज फिर से चालू हो गया।