‘उसने बहुत रन बनाए..’ अभिषेक शर्मा नहीं फिर कौन, दिग्गज गांगुली ने किसे बताया टीम इंडिया का चैंपियन?

‘उसने बहुत रन बनाए..’ अभिषेक शर्मा नहीं फिर कौन, दिग्गज गांगुली ने किसे बताया टीम इंडिया का चैंपियन?


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है. सूर्यकुमार यादव का यूएसए के खिलाफ वन मैन शो देखने को मिला. हालांकि, टीम इंडिया को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए पापड़ बेलने पड़े. गांगुली ने भारतीय टीम की काबीलियत पर खुलकर बात की है. उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ की और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के लिए टीम इंडिया को फेवरेट बता दिया है. 

क्या बोले सौरव गांगुली?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने रविवार को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के सभी डिपार्टमेंट में बैलेंस की तारीफ की. उन्हें 2026 ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए पसंदीदा बताया। गांगुली ने पत्रकारों से कहा, ‘यह एक बहुत ही पावरफुल और मजबूत टीम है जिसमें सभी बैलेंस हैं. बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग. जैसे-जैसे वर्ल्ड कप आगे बढ़ेगा, वे और बेहतर होंगे. वे 2026 ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए पसंदीदा हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source


सूर्यकुमार यादव की कर दी तारीफ

भारत के USA के खिलाफ मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर बोलते हुए गांगुली ने कहा, ‘वह इस टूर्नामेंट में बहुत सारे रन बनाकर आए हैं. वह एक चैंपियन T20 खिलाड़ी हैं.’ वानखेड़े में बैटिंग में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. 20 ओवर में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव के इकलौते अर्धशतक की बदौलत 161 रन बनाने में कामयाब हुई. कप्तान सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर 84 रनों की शानदार, नाबाद पारी खेली. यूएसए की बैटिंग बीच चेज में लड़खड़ाई और भारतीय टीम ने मुकाबले को अपने नाम किया.

ये भी पढे़ं..  0 फिफ्टी और वर्ल्ड कप में ‘तांडव’, कौन हैं इंग्लैंड की बैंड बजाने वाला बल्लेबाज?

पाकिस्तान से होगी टक्कर? 

सबसे बड़ा सवाल है कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की टक्कर होगी या नहीं. आईसीसी और पीसीबी के बीच बातचीत जारी है. आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी दे दी है कि यदि वह भारत के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट करता है तो कितना नुकसान होगा. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले को हरी झंडी मिलने की संभावना जताई जा रही है. 15 फरवरी को दोनों के बीच मुकाबला होना है. 



Source link