बदल जाएगा T20 World Cup इतिहास….सबसे बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त करेगा ये घातक स्पिनर, सिर्फ 11 कदम है दूर

बदल जाएगा T20 World Cup इतिहास….सबसे बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त करेगा ये घातक स्पिनर, सिर्फ 11 कदम है दूर


Most wickets in T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में अब तक छह मैच हो चुके हैं. इस दौरान लगभग हर मैच में रोमांच देखने को मिला है. ग्रुप स्टेज के छठे मैच में श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ 3 विकेट लेकर टीम को जिताने में अहम रोल अदा किया. इन तीन विकेट के दम पर वो उस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने की तरफ आगे बढ़ चुके हैं, जो अपने आप में कमाल और खास है. इस महारिकॉर्ड को तोड़ने से वो सिर्फ 11 कदम पीछे हैं. अगर इस एडिशन में हसरंगा ऐसी ही बॉलिंग करते रहे तो इतिहास बदलना तय है.

अब सवाल ये है कि आखिर हसरंगा कौन सा इतिहास बदलने वाले हैं और वो कौन से 11 कदम हैं, जो जिन्हें पूरा करने के बाद ही उन्हें सफलता मिलेगी? तो जान लीजिए कि यहां कदम से मतलब 11 विकेट से है, जिन्हें चटकाते ही हसरंगा टी20 विश्व कप के इतिहास को बदलकर रख देंगे. ऐसा करते ही वो टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे. फिलहाल इस रिकॉर्ड के बादशाह बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने 2007 से लेकर 2024 तक कुल 50 विकेट निकाले थे.

शाहिद अफरीदी को पछाड़ा

टी20 विश्व कप के इतिहास में वानिंदु हसरंगा अब तक 2021 से लेकर अब तक 20 मैचों में 40 विकेट ले चुके हैं. आयरलैंड के खिलाफ 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट निकाले और शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड ब्रेक किया. अफरीदी के नाम 34 मैचों में 39 शिकार थे. वो शाकिब के बाद इस लिस्ट में नंबर 2 पर थे, लेकिन अब हसरंगा ने उन्हें तीसरे नंबर पर खिसका दिया है और खुद नंबर 2 पर काबिज हो चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर

  1. शाकिब अल हसन- 43 मैचों में 50 विकेट
  2. वानिंदु हसरंगा- 20 मैचों में 40 विकेट
  3. शाहिद अफरीदी- 34 मैचों में 39 विकेट
  4. राशिद खान- 24 मैचों में 38 विकेट
  5. लसिथ मलिंगा- 31 मैचों में 38 विकेट
  6. एडम जाम्पा- 21 मैचों में 36 विकेट
  7. सईद अजमल- 23 मैचों में 36 विकेट
  8. टिम साउदी- 25 मैचों में 36 विकेट

टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के टॉप बॉलर हैं हसरंगा

वानिंदु हसरंगा टी20 के टॉप विकेट टेकर हैं. वो अब तक श्रीलंका के लिए 95 मैचों में 154 शिकार कर चुके हैं. वो श्रीलंका के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं. खास बात ये है कि वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच बार चार विकेट चटका चुके हैं, जो अपने आप में बड़ी बात है.

ये भी पढ़ें:  11 गेंदों का सबसे लंबा ओवर….इन 6 गेंदबाजों को खूब पड़ी मार…नंबर एक वाले ने लुटाए थे 33 रन

 



Source link