भितरवार15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वार्ड नं 9 में युवाओं ने किया वृद्धजन का सम्मान
वृद्धों का जीवन चरित्र सभी के लिए प्रेरणा दाई रहता है। क्योंकि वृद्ध हमारे मार्गदर्शक तो होते ही हैं साथ ही सच्चे हितैषी भी होते हैं। उनका अनुभव हमें गलत मार्ग पर जाने से बचाता है। यह बात वृद्धजन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवा विनोद यादव ने कही।
वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर के वार्ड नं 9 में विनोद यादव के नेतृत्व में युवाओं ने वृद्ध-जनों का सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान युवाओं ने वृद्धों का वस्त्र एव श्रीफल देकर सम्मान किया और आशीर्वाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विनोद यादव उर्फ विक्की बाबा ने बताया कि वृद्ध हमारे जीवन मे एक खुली किताब की तरह होते हैं जिनका जीवन चरित्र हमारे लिए सदैव प्रेरणादायी होता है और वृद्ध ऐसे वट वृक्ष होते हैं जिनकी छाया में हम जैसे युवा अपने जीवन को उत्कृष्ट बनाते हुए शांति एव सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा ग्रहण करते हैं। वृद्धों का सम्मान करने वालों में कपिल यादव, संतोष ओझा, राधेश्याम गौड़, दीपक तिवारी, रिंकू पालीवाल आदि मौजूद रहे।