IPL 2026 के बाद शादी करेंगे रिंकू-प्रिया, अलीगढ़ नहीं, इस जगह जाकर लेंगे 7 फेरे

IPL 2026 के बाद शादी करेंगे रिंकू-प्रिया, अलीगढ़ नहीं, इस जगह जाकर लेंगे 7 फेरे


Rinku Singh And Priya Saroj wedding Date: टी20 विश्व कप 2026 की धूम है, जिसमें रिंकू सिंह टीम इंडिया का हिस्सा हैं. अब इस खिलाड़ी को लेकर एक गुड न्यूज आई है. पिछले साल सगाई करने के बाद रिंकू सिंह अब प्रिया सरोज के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. शादी की फाइनल तारीख तो सामने नहीं आई है, लेकिन इतना कंफर्म है कि आईपीएल 2026 के बाद वो सात फेरे लेंगे. जून महीने में शादी संपन्न होगी. क्रिकेटर रिंकू सिंह के भाई ने यह पुष्टि की है.

सगाई के बाद शादी की तारीख 18 नवंबर 2025 को तय थी, लेकिन बिजी क्रिकेट शेड्यूल के चलते उसे टालना पड़ा. फिर फरवरी 2026 में विकल्प था, लेकिन टी20 विश्व कप 2026 के चलते फिर से शादी टल गई. अब फाइनली आईपीएल 2026 के बाद यह दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. परिवार के लोगों का मानना है कि क्रिकेट शेड्यूल फ्री होने के बाद शादी का प्लान किया गया है ताकि रिंकू सिंह को ज्यादा से ज्यादा वक्त मिल सके.

कहां से होगी शादी?

रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि शादी किस जगह होगी, इस पर फाइनल फैसला लेना अभी बाकी है. शादी के लिए वाराणसी और लखनऊ दो स्थल तय माने जा रहे हैं. शादी के बाद अलीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन भी होगा. रिंकू सिंह की शादी में क्रिकेट जगत के दिग्गज, राजनीति के दिग्गज और समाजसेवा से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल होने की पूरी उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source


गिने-चुने लोग ही क्यों आएंगे?

शादी में ज्यादा लोगों को बुलाने का प्लान नहीं है. जानकारी के अनुसार, परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. इसके पीछे जो वजह सामने आई है, वो ये है कि दूल्हा पक्ष के कई करीबी भाजपा से ताल्लुक रखते हैं, जबकि दुल्हन पक्ष के लोग सपा समर्थक हैं. खुद प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं. इसलिए सोच-समझकर मेहमानों की लिस्ट तैयार की गई है. रिसेप्शन में कई लोगों के आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: इस टीम को बड़ा झटका…कप्तान के कंधे की खिसक गई हड्डी, कराहते हुए छोड़ा मैदान



Source link