भोपाल की रहने वाली पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी से दुष्कर्म, पति से झगड़े के बाद दोस्त के बुलावे ग्वालियर आई थी

भोपाल की रहने वाली पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी से दुष्कर्म, पति से झगड़े के बाद दोस्त के बुलावे ग्वालियर आई थी


Last Updated:

Gwalior News: भोपाल की पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी के साथ ग्वालियर सिटी सेंटर में 25 जनवरी को दुष्कर्म हुआ. पति से झगड़े के बाद दोस्त के बुलावे पर महिला ग्वालियर आई थी और एक फ्लैट में रुकी थी. महिला ने भोपाल में जीरो FIR की. जानें पूरी घटना…

Zoom

प्रतीकात्मक फोटो.

Gwalior News: भोपाल की एक पूर्व एयरलाइंस महिला कर्मचारी के साथ ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में रेप की वारदात ने सनसनी फैला दी है. पीड़िता ने भोपाल के जहांगीराबाद थाने में जीरो FIR दर्ज कराई. केस डायरी पहुंचने के बाद ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी पंकज शुक्ला फिलहाल फरार है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति से विवाद हो जाने के बाद उसने ग्वालियर के अपने दोस्त नितिन भदौरिया से बात की. नितिन के बुलावे पर 24 जनवरी को वह ग्वालियर पहुंच गई. नितिन ने उसे होटल में ठहराया और अगले दिन अपनी एक महिला मित्र से मिलवाया. उस महिला मित्र ने पीड़िता को अपने क्लाइंट पंकज शुक्ला से परिचय कराया. पंकज ने उसे सिटी सेंटर के एक फ्लैट में ठहरा लिया.

फ्लैट पर पहुंचा, शराब पी और…
आरोप है कि 25 जनवरी की रात पंकज फ्लैट पर पहुंचा, शराब पी और फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया. बाद में उसने हत्या की धमकी दी. पीड़िता ने किसी तरह दोस्त को घटना बताई और भोपाल लौट आई. पति को पूरी बात बताई तो दोनों जहांगीराबाद थाने पहुंचे. भोपाल पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर भेज दी. यूनिवर्सिटी थाना ने तुरंत FIR दर्ज की.

वहीं, ग्वालियर CSP रोबिन जैन ने कहा, “आरोपी पंकज शुक्ला की तलाश जारी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

भोपाल की पूर्व एयरलाइंस कर्मचारी से रेप, पति से झगड़े के बाद ग्वालियर आई थी



Source link