विधवा महिला ने बेटियों के लिए मांगी पैतृक संपत्ति: सास-जेठ पर जेठानी के नाम संपत्ति करने का आरोप, बालाघाट कलेक्टर से शिकायत की – Balaghat (Madhya Pradesh) News

विधवा महिला ने बेटियों के लिए मांगी पैतृक संपत्ति:  सास-जेठ पर जेठानी के नाम संपत्ति करने का आरोप, बालाघाट कलेक्टर से शिकायत की – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट के लालबर्रा क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपनी दो बेटियों के हक के लिए कलेक्टर मृणाल मीणा से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने धोखे से पैतृक संपत्ति अपने नाम कर ली है। ददिया गांव की रहने वाली मंजूलता भगत ने बताया कि 2022 में उनके पति महेश भगत की मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी सास और जेठ ने मिलकर पैतृक संपत्ति, जिसमें उनके पति का भी हिस्सा था, उसे जेठानी के नाम करवा दिया। महिला का कहना है कि ससुराल में प्रताड़ना मिलने के कारण वह अपनी दो बेटियों के साथ बालाघाट में रहने को मजबूर हैं। जेठ पर गंभीर आरोप मंजूलता का आरोप है कि संपत्ति हड़पने के बाद अब उनके जेठ उस मकान को भी बेचने की कोशिश कर रहे हैं जहाx वह फिलहाल रह रही हैं। इतना ही नहीं, उन्हें परेशान करने के लिए गुंडे भी भेजे जा रहे हैं। गांव वालों का समर्थन इस मामले में गांव के लोग भी मंजूलता के साथ खड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पंचायत स्तर पर जेठ रमेश भगत को समझाने की कोशिश की थी कि वह मंजूलता को उसका हिस्सा दें, लेकिन वे नहीं माने। इससे पहले लालबर्रा थाने में भी शिकायत की गई थी, पर वहां से कोई मदद नहीं मिली। बेटियों के भविष्य की चिंता महिला ने कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें पैतृक संपत्ति में पति का हिस्सा दिलाया जाए ताकि वह अपनी दोनों बेटियों का पालन-पोषण और पढ़ाई-लिखाई ठीक से कर सकें।



Source link