PAK vs USA: पाकिस्तान ने दूसरी बार नहीं लगने दिया कलंग, यूएसए को शिकस्त देकर बुझाई बदले की आग, शादाब-फरहान चमके

PAK vs USA: पाकिस्तान ने दूसरी बार नहीं लगने दिया कलंग, यूएसए को शिकस्त देकर बुझाई बदले की आग, शादाब-फरहान चमके


PAK vs USA: पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबले का शोर चरम पर था लेकिन मैच एकतरफा नजर आया. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम ने इस बार कलंक नहीं लगने दिया और शानदार जीत दर्ज की. पाकिस्तान टीम ने 32 रन से मैच को अपने नाम कर लिया है. मुकाबले के हीरो सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान रहे जिन्होंने यूएसए के गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर डाली. वहीं, शादाब खान ने भी हरफनमौला प्रदर्शन से महफिल लूटी और पुरानी हार का बदला ले लिया है. 

यूएसए ने जीता था टॉस

यूएसए ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान की टीम ने दमदार शुरुआत की. साहिबजादा फरहान एक छोर पर खूंटा गाड़कर लगातार अड़े रहे. सैम अयूब और सलमान अली आगा ने अपना विकेट सस्ते में गंवा दिया. इसके बाद बाबर आजम ने भी बल्ले से धमाल मचाया और 32 गेंद में 4 चौकों और 1 छक्के के दम पर 46 रन की पारी खेली. 

Add Zee News as a Preferred Source


शादाब खान का हरफनमौला प्रदर्शन

साहिबजादा के अलावा शादाब खान ने भी अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. शादाब खान ने बल्लेबाजी में महज 12 गेंद में 30 रन ठोक दिए जिसमें 4 चौके और 1 छक्का देखने को मिला. इन पारियों के दम पर पाकिस्तान ने बोर्ड पर 190 रन टांग दिए. जवाब में यूएसए ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पॉवरप्ले के बाद टीम लड़खड़ा गई और ताश के पत्तों की तरह ढेर होती नजर आई. शादाब खान ने बॉलिंग से भी अपना कमाल दिखाया.

ये भी पढ़ें.. ICC ने ठुकराई मांग फिर क्यों खुश है पाकिस्तान? नकवी की हंसी नहीं रुकने की ये है वजह

जहांगीर और शुभम की शनदार पारी

यूएसए की तरफ से शुभम रंजने और शयान जहांगीर ने टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगा दिया. जहांगीर ने 49 रन की पारी खेली जबकि शुभम ने शानदार अर्धशतक ठोका. मिलिंद कुमार ने भी 29 रन की पारी खेली लेकिन ज्यादा देर नहीं टिके. यूएसए की टीम पाकिस्तान के स्कोर से 32 रन दूर रह गई. शादाब खान ने 2 विकेट झटके जबकि उस्मान तारिख ने 3 विकेट अपने नाम किए.

 



Source link