एक साल पहले रविन्द्र यती भोपाल में भाजपा के शहर अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। एक साल बीतने के बाद उन्होंने मंगलवार को जिला कार्यकारिणी घोषित की। लेकिन, जैसे ही टीम घोषित हुई, उसके बाद नेताओं ने पार्टी में अंदरूनी तौर पर विरोध और नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। विरोध के बाद भोपाल की शहर कार्यकारिणी होल्ड कर दी गई। बीजेपी की ये कार्यकारिणी हुई होल्ड ये बनाए गए थे उपाध्यक्ष: राजकुमार विश्वकर्मा, अश्विनी राय, राकेश कुकरेजा, अशोक वाणी, राजू अनेजा, भाषित दीक्षित, विभा गरुण, शिखा मोनू गोहल, ये बने महामंत्री : मनोज राठौर, योगेश परमार, सचिन दास बब्बा मंत्री: अमन यादव, योगेश वासवानी, सुनील यादव, सुषमा बावीसा, लक्ष्मी ठाकुर, पार्थ पाटीदार, प्रतीक्षा ब्रह्मभट्ट कोषाध्यक्ष: राघवेन्द्र द्विवेदी
सह कोषाध्यक्ष: संतोष जाट
कार्यालय मंत्री: योगेन्द्र मुखरैया
सह कार्यालय मंत्री: अमित कुमार सिंह, सुमित पांडे
आईटी प्रभारी: विश्वविजय सिंह
आईटी सह प्रभारी: रवि यादव, शरद पंडित, शेखर श्रीवास्तव
सोशल मीडिया प्रभारी: जगदीश विश्वकर्मा
सोशल मीडिया सह प्रभारी: हेतराम, चंद्रभान यादव, आरती बोराना
कार्यालय प्रभारी: शैलेन्द्र निगम
मन की बात प्रभारी: सुनील निगम, सह प्रभारी: चंद्रशेखर तिवारी(राधे महाराज), राजेश खटीक, अनुपम जैन इन वजहों से हुआ विरोध तो होल्ड हुई सूची बीजेपी ऑफिस में तोड़फोड़ को महामंत्री बनाया
बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में सचिन दास बब्बा को जिला महामंत्री बनाया गया था। लिस्ट जारी होने के बाद संगठन में भोपाल के कई नेताओं ने इस बात की शिकायत की कि सचिन दास प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ में शामिल थे। 2013 में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सुरेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। पार्षदों का क्लब बनी जिला कार्यकारिणी
बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में पांच पार्षद पदाधिकारी बनाए गए थे। इनमें वार्ड 70 के पार्षद अशोक वाणी, वार्ड 32 के पार्षद प्रतिनिधि राजू अनेजा, वार्ड 45 के पार्षद प्रतिनिधि मोनू गोहल, वार्ड 50 की पार्षद सुषमा बावीसा और वार्ड 13 के पार्षद मनोज राठौर जिला पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिला और प्रदेश अध्यक्ष ने पोस्ट डिलीट की
भोपाल की जिला कार्यकारिणी घोषित होने की लिस्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भोपाल के शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती और बीजेपी मध्य प्रदेश के ऑफिशियल पेज पर पोस्ट की गई लेकिन, कुछ ही समय बाद सबने पोस्ट डिलीट कर दी।
महाशिवरात्रि तक के लिए होल्ड हुई है लिस्ट
जिला कार्यकारिणी होल्ड होने को लेकर भोपाल के शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती ने भास्कर से कहा- अभी महाशिवरात्रि तक के लिए लिस्ट होल्ड की गई है।
Source link