Last Updated:
T20 World Cup 2026,Group A points table: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ग्रुप ए में टॉप पर काबिज होकर अंक तालिका में भारत को पीछे कर दिया है. ग्रुप बी में जिम्बाब्वे, ग्रुप सी में वेस्टइंडीज की टीम टॉप पर है जबकि ग्रुप डी में न्यूजीलैंड की टीम नंबर एक पर है.
T20 World Cup 2026,Group A points table,ICC T20 WC Points table, Sahibzada Farhan,Shadab Khan,Shayan Jahangir,Shadley van Schalkwyk,Babar Azam,Bas de Leede,Pakistan vs USA,Netherlands vs Namibia, ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल, टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की अंक तालिका में हर दिन बदलाव हो रहा है. ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में 10 फरवरी को खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला. पाकिस्तान ने अमेरिका को 32 रन से हराकर टॉप पर जगह बना ली और भारत को पीछे छोड़ दिया. वहीं, नीदरलैंड्स ने नामीबिया पर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया है. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में नीदरलैंड्स को हराया था. जीत की लय को बरकरार रखते हुए अमेरिका के खिलाफ भी जीत दर्ज की.
साहिबजादा फरहान और पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी ने दिलाई जीत
साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान को 190 रन पर 9 विकेट के स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने 41 गेंद में 73 रन बनाए और साइम अयूब व बाबर आजम के साथ 54 और 81 रनों की अहम साझेदारियां कीं. शादाब खान की आखिरी ओवरों में तेज पारी ने पाकिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. अमेरिका के लिए शैडली वैन शाल्कविक ने इस मैच में 25 रन देकर 4 विकेट लिए. अमेरिका 8 विकेट पर 158 रन ही बना पाया.
नीदरलैंड्स की जबरदस्त वापसी की
नीदरलैंड्स ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान से करीबी हार के बाद दूसरे ग्रुप मैच में नामीबिया के खिलाफ शानदार वापसी की. पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 156 रन बनाए. बास डी लीडे के शानदार 72 रन की पारी और कॉलिन एकरमैन के बनाए 32 रन के दम पर टीम ने 18 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर अपने अंकों का खाता खोला.
ग्रुप ए की अंक तालिका का हाल
ग्रुप बी की अंक तालिका का हाल
ग्रुप सी की अंक तालिका का हाल
ग्रुप डी की अंक तालिका का हाल
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें