Last Updated:
DND Manesar Expressway- इस बार होली में एमपी, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात की ओर जाने वाले लोगों को तोहफा मिलने वाला है. ये लोग ट्रेन का सफर भूल जाएंगे. उन्हें त्यौहारी सीजन या छुट्टियों में मारामारी करके थकाऊ सफर करके जाने की जरूतर नहीं होगी. सड़क मार्ग से जाने का बेहतर विकल्प मिलेगा.
इसके शुरू होने से रोजाना लाखों लोगों को मिलेगी राहत. सांकेतिक फोटो
Delhi-Mumbai Expressway. होली पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात की ओर जाने वाले लोगों को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का तोहफा मिलने वाला है. इस ओर जाने वाले लोग ट्रेन का सफर भूल जाएंगे. उन्हें त्यौहारी सीजन या छुट्टियों में मारामारी करके थकाऊ सफर करके जाने की जरूरत नहीं होगी. वे अपनी गाड़ी से रास्ते में रुकते हुए मौजमस्ती करते हुए जा सकते हैं. यह कवायद वाहन चालकों को राहत देने के लिए की जा रही है.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अभी सोहना हरियाणा से शुरू हो रहा है. यानी इस एक्सप्रेसवे से सफर करने के लिए वाहन चालकों को सोहना तक पहुंचना होता है. उन्हें यहां तक पहुंचने में दक्षिणी दिल्ली और फरीबाबाद में जाम का सामाना करना पड़ता है, जिससे उनका घंटों का समय बर्बाद होता है. वाहन चालकों को सीधा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पहुंचाने के लिए डीएनडी-मानेसर एक्सप्रेसवे (एनएच-148एनए) बनाया गया है, जो सीधा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कनेक्ट होगा.यह एक्सप्रेसवे डीएनडी से शुरू होगा. यानी इससे दिल्ली के साथ साथ नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ वालों को राहत मिलेगी. वे मेरठ एक्सप्रेस वे या डीएनडी से इस एक्सप्रेसवे पर सीधा पहुंच सकेंगे.
ये है एक्सप्रेसवे का रूट
यह नया हाईवे डीएनडी फ्लाईवे से शुरू होकर फरीदाबाद बाईपास होते हुए मानेसर और फिर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ रहा है. इससे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे कम समय में पहुंचा जा सकेगा.
इस तरह मिलेगी राहत
जो लोग मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाण या गुजरात की ओर दिल्ली और आसपास से जाना चाहते हैं, वे सीधा डीएनडी-मानेसर एक्सप्रेसवे से पहुंच सकेंगे. दक्षिणी दिल्ली में लगने वाले जाम से उन्हें छुटकारा मिलेगा. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का काफी हिस्सा अभी चालू हेा चुका है. जिससे उन्हें ट्रेनों से सफर करने की जरूरत नहीं होगी.
दिल्ली वालों को भी राहत
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
